ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG News : इलाज में लापरवाही पर अस्पताल में हंगामा, अस्पताल स्टाफ ने कर दी परिजनों की पिटाई… रात भर चला बवाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

CG News : इलाज में लापरवाही पर अस्पताल में हंगामा, अस्पताल स्टाफ ने कर दी परिजनों की पिटाई… रात भर चला बवाल

By Mohan Rao
Published: July 25, 2023
Share
SHARE

बिलासपुर। घायल युवक की इलाज के दौरान मौत होने पर जब परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया तो जमकर बवाल हुआ। इस दौरान हंगामा कर रहे परिजनों में से दो लोगों की अस्पताल के स्टाफ ने जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से एक शख्स बुरी तरह से घायल हो गया है। इसकी खबर मिलने के बाद परिजनों के परिचित अस्पताल पहुंचे और इसके बाद जो बवाल शुरू हुआ फिर थमने का नाम नहीं लिया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग की। वहीं घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। मामला बिलासपुर के मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार बकरकुदा निवासी निशु बर्मन (25) सोमवार की शाम को एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घायल को तोरवा चौक स्थित स्वास्तिक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इलाज शुरू होने से पहले की घायल युवक की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन ने बिना रुपए जमा कराए इलाज शुरू नहीं किया। समय पर इलाज नहीं होने के कारण घायल की मौत हो गई थी।

इसके बाद परिजनों का अस्पताल स्टाफ के साथ विवाद शुरू हो गया। इस दौराप कर्मचारियों ने मिलकर परिजन उनकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे आदित्य बर्मन नाम का शख्स बुरी तरह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद घायल आदित्य बर्मन ने अपने परिचितों को बुला लिया। इसके बाद अस्पताल में भीड़ बढ़ गई और अस्पताल स्टाफ के हाथ मुक्का चले। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस हालात संभाले। देर रात तक अस्पताल में तनाव की स्थिति बनी रही।

परिजनों ने अस्पताल पर पूरी तरह से लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि घायल का इलाज करने के बजाय अस्पताल प्रबंधन पहले पैसे की मांग करने लगा। बताया जा रहा है कि घटना से आक्रोशित भीड़ ने रात में चक्काजाम करने की भी कोशिश की लेकिन पुलिस की समझाइश व कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद शांत हुए।

स्वामी विवेकानंद टेक्नीकल विश्वविद्यालय नेवई में एक दिवसीय यातायात प्रशिक्षण
मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों को हरेली तिहार की दी बधाई और शुभकामनाएं
मुश्किल में सरकार? ठाकरे की बैठक में पहुंचे सिर्फ 20 विधायक, 35 के गायब होने से बढ़ी चिंता
जशपुर के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक IPS शशि मोहन सिंह ने लिया चार्ज, मीटिंग लेकर अफसरों को दिए निर्देश
Entertainment: सलार का जलवा बरकरार, worldwide Collection 500 करोड़ पहुंचा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: चार दिन पहले बता दिया बंद रहेगी दारू दुकान
Next Article कोडिय़ा के हरेली महोत्सव में हुआ पारंपरिक खेलों का महामुकाबला कोडिय़ा के हरेली महोत्सव में हुआ पारंपरिक खेलों का महामुकाबला

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?