दुर्ग। शहर के बांबे आवास में रविवार तड़के 4 बजे दुर्ग पुलिस की टीम ने रेड की कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस की टीम ने कॉलोनी को चारों ओर से घेर लिया और संदिग्ध दिखने वालों की धरपकड़ की। पुलिस की टीम को 12 से ज्यदा संदिग्ध मिले हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से 8 शातिर चोर हैं। वहीं 3 शराब कोचिए तथा वारंटी बदमाश भी धरे गए। रेड के दौरान पुलिस को चोरी के वाहन भी मिले हैं जिन्हें जब्त किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग पुलिस ने शहर के बांबे आवास में छापेमारी की। बताया जा रहा है कि पुलिस को यहां पर अपराधिक गतिविधियों की सूचना मिली थी। एसपी शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर रविवार सुबह 4 बजे पुलिस की टीम पहुंची। पुलिस की टीम में 8 अधिकारी, 18 टीआई और 250 जवान शामिल रहे। ताबड़तोड़ कार्रवाई से बांबे आवास में हड़कंप मच गया। बदमाश किस्म के युवकों में अफरा तफरी देखी गई।
जांच के दौरान 13 से अधिक संदिग्ध पकड़े गए, जिसमे 8 आदतन चोर, 3 शराब कोचिए, वारंटी, गुंडे, बदमाश आदि गिरफ्तार किए गए। जिनकी जांच थाना मोहन नगर के द्वारा की जा रही है। अन्य संदिग्धों को पकड़ कर थाना मोहन नगर में लाया गया। जांच में कई वाहन ऐसे भी पाए गए हैं जिनका मालिक का अता पता नहीं लगा है। इस दौरान 6 वाहन को भी जब्त कर थाने लाया गया है। जिसमे 04 वाहन चोरी के पाए गए हैं।

सरप्राइस चेकिंग के दौरान थाना मोहन नगर के धारा 307 व 354 का वारंटी भी सरप्राइस चेकिंग अभियान में पकड़ाया। उपरोक्त सरप्राइस चेकिंग अभियान में नगर पुलिस अधीक्षक आशीष बंछोर, डीएसपी क्राइम राजीव शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू शिल्पा साहू, उप पुलिस अधीक्षक संजय पुंढीर, डीएसपी विनोद मिंज, डीएसपी हेड क्वार्टर मणि शंकर चंद्रा, रक्षित निरीक्षक दुर्ग रमेश कुमार चंद्र सहित अन्य थाना प्रभारी 250 से अधिक पुलिस जवान उपस्थित रहे।