ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : ढाबे में दोस्ती और खाने की दावत, चार दोस्तों को बदमाशों ने ऐसे लूटा… पढ़े चौंकाने वाली यह खबर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

CG Crime : ढाबे में दोस्ती और खाने की दावत, चार दोस्तों को बदमाशों ने ऐसे लूटा… पढ़े चौंकाने वाली यह खबर

By Mohan Rao
Published: July 22, 2023
Share
पुलिस की गिरफ्त में बदमाश
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में लूट का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां के कांसाबेल थाना क्षेत्र के एक शख्स से ढाबे में एक व्यक्ति मिलता है परिचय बढ़ाने के बाद मोबाइल नंबर ले लेता है। इसके बाद फोन कर लगातार खाने की दावत देता रहता है। इसबीच शख्स अपने तीन दोस्तों के साथ अपने ढाबे वाले परिचित के पास पहुंच जाता है। यहां शराब पार्टी के साथ खाना होने के बाद ऐसा कुछ होता है कि चारों के साथ डंडे से मारपीट की जाती है। उनके मोबाइल व फोन पे व गूगल पे के माध्यम से उनके रुपए लूट लेते हैं। इस पूरे मामले में शिकायत होने के बाद पुलिस ने एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं तीन आरोपी फरार हैं।

यह पूरा मामला थाना तुमला क्षेत्र के ग्राम कोल्हेनझरिया का है। कांसाबेल सलियाटोली निवासी रविशंकर यादव (27) ने तुमला थाने पहुंचकर अपनी शिकायत में बताया कि 16 जुलाई की दोपहर वह कांसाबेल स्थित एक ढाबा में खाना खा रहा था। इस दौरान उसे सुशील यादव व अन्य एक व्यक्ति मिला। खाना खाने के दौरान सुशील यादव ने रविशंकर से दोस्ती कर ली और उसका अपना मोबाइल नंबर देकर उसका भी मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद सुशील यादव समय-समय पर प्रार्थी को फोन करता और खाने की दावत देता रहता था।

इस बीच 20 जुलाई को की दोपहर को रविशंकर अपने 3 दोस्तों के साथ स्कार्पियो से जामझोर गांव गया था। इस दौरान सुशील यादव ने फोन किया और खाने की दावत दी। इस दौरान रविशंकर उसके बुलावे पर अपने साथियों के साथ गंव कोल्हेनझरिया स्थित सागौन बागान के पास पहुंचा। यहां सुशील यादव अपने एक दोस्त के साथ मोटर सायकल से आया और सभी को एक नाला झरिया के पास ले गये।

साथ बैठकर की शराब पार्टी
यहां सुशील यादव ने रविशंकर से कहा खाने की व्यवस्था है पीने के लिए ला लेते हैं। इसके बाद सभी स्कॉर्पियो से सिकाजोर जाकर बीयर व शराब ले आए। साथ में बैठकर सभी ने शराब पी और खाना खाया। इस दौरान सुशील यादव ने रविशंकर व दोस्तों को लड़की से मिलवाने की बात कही और फोन कर दो लड़कियों को बुला लिया। तभी पांच से 6 लोग पहुंच गए सभी को धमकाने लगे। इन लोगों ने रविशंकर व उसके दोस्तों को लड़कियों से रेप करने व केस में फंसाने की धमकी दी और डंडे से मारपीट भी की। इसके बाद जबरन उनके पास से 2500 रुपए नगद व फोन पे व गूगल पे के माध्यम से कुल 52100 लूट लिए। पूरे पैसे खिरो यादव नाम के शख्स के खाते में ट्रांसफर कराया। इसके बाद इनका मोबाइल भी रख लिए और 10-10 हजार देकर मोबाइल ले जाने की बात कही।

चार गिरफ्तार, तीन आरोपी फरार
रविशंकर की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध धारा 294, 323, 506, 342, 386, 388, 120 (बी) दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी सुशील यादव, खिरो यादव, डिसो यादव व 27 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया। पूछताछ में इन सभी ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ प्लान बनाकर इस वारदात को अंजाम देना बताया। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर उनके पास से पांच मोबाइल व मोटर साइकिल जब्त किया है। तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक भरतलाल साहू, प्राधान आरक्षक जेम्स खलखो, आरक्षक देवसिंह एक्का, बलराम साय पैंकरा, राकेश एक्का, अशोक भगत आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आदित्य एल-1 के इस पेलोड ने शुरू किया काम, जुटाएगी सूर्य की अहम जानकारी, जानें इससे क्या पता चलेगा
ऑनलाइन शिक्षा पोर्टल पढ़ई तुंहर दुआर में सभी शासकीय स्कूलों के शिक्षकों एवं बच्चों का होगा पंजीयन
विधानसभा चुनाव के दौरान नशे के सामान पर आबकारी की नजर, अब तक 19 लाख की अवैध सामग्री जब्त
दसवीं और बारहवीं टॉपर्स को सरकार ने कराई आसमान की सैर, हैलीकाप्टर जॉयराइड कर खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे
जिले में जनशिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु शिविरों का आयोजन 01 मई से 10 जून 2026
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वार्ड 46 दुर्गा मंदिर और छावनी के सैकड़ों युवाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, विधायक देवेन्द्र ने किया पार्टी में स्वागत
Next Article बीजापुर में मुठभेड़ : एक नक्सली ढेर, करीब 30 मिनट तक हुई फायरिगं… पिस्टल सहित नक्सली सामान बरामद

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?