ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पुलिस की धमकी से परेशान युवक ने दे दी जान, केस से बचाने 50 हजार मांगे…. एसपी ने थानेदार को किया सस्पेंड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

पुलिस की धमकी से परेशान युवक ने दे दी जान, केस से बचाने 50 हजार मांगे…. एसपी ने थानेदार को किया सस्पेंड

By Mohan Rao
Published: July 21, 2023
Share
युवक की आत्महत्या के बाद सड़क पर प्रदर्शन करते परिजन
SHARE

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पुलिस की धमकी से परेशान युवक द्वारा खुदकुशी किए जाने का मामला सामने आया है। युवक का अपनी भाभी से जमीन को लेकर विवाद हुआ और इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से थाने शिकायत दर्ज कराई गई। आरोप है कि थाना प्रभारी ने युवक को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी और बचने के लिए 50 हजार रुपए की मांग की। पुलिस की धमकी से परेशान युवक ने आत्महत्या कर लिया। युवक की आत्महत्या के बाद परिजनों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया। मामला संज्ञान में आते ही एसपी ने थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार बलंगी चौकी अंतर्गत ग्राम बेबदी निवासी राजकुमार यादव (30) ने आत्महत्या कर ली। युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव को जैसे ही परिजनों को सौंपने लाया गया तो सड़क पर ही उसे रोककर प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि राजकुमार को थानेदार परेशान कर रहा था। दरअसल राजकुमार का उसकी भाभी के साथ जमीन विवाद है। इस मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है।

परिजनों का आरोप है कि चौकी प्रभारी अब्दुल मुनाफ ने राजकुमार को 50 हजार रुपए देने कहा। नहीं देने पर झूठे केस में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी। राजकुमार चौकी प्रभारी की घमकी से डर गया और यह बात परिजनों को भी बताई। राजकुमार यादव ने गांव के सरपंच के साथ ही अन्य लोगों से उधार में रुपये मांगे, लेकिन जब इंतजाम नहीं हुआ तो खुदकुशी कर ली। इधर प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद मौके पर वाड्रफनगर एसडीओपी अभिषेक झा पहुंचे और स्थिति को संभाला। मामले में जानकारी मिलने के बाद एसपी ने चौकी प्रभारी अब्दुल मुनाफ को निलंबित करने का निर्देश दिया। वहीं मृतक के परिवार वालों को पुलिस ने तात्कालिक सहायता के रूप में 5 हजार रुपए भी दिए।

पुशअप में भिलाई के युवक का कारनामा, बना डाला अनोखा रिकॉर्ड
Rajim Kumbh 2025 : नए स्थल पर भव्य होगा मेला, मीना बाजार से लेकर पार्किंग व हेलीपैड तक की व्यवस्था
कोरोना मरीजों में उतार-चढ़ाव जारी: बीते 24 घंटों में सामने आए 34,973 नए मामले… केरल में कोरोना संक्रमण नियंत्रण से बाहर
सीएम साय का चेहरा कर गया कमाल, दिल्ली में बढ़ेगा साय का कद, मतदाताओं ने कांग्रेस के सामाजिक समीकरणों को नकारा
भिलाई निगम क्षेत्र में चला स्वच्छता श्रमदान : सभी 70 वार्डों में चला अभियान, आयुक्त व महापौर भी रहे शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में कारवां वाहन का पंजीयन शुरू, अब लोग चलते फिरते घर से ले सकेंगे पर्यटन का मजा
Next Article CG Crime : डिग्री चुराकर बनी डॉक्टर, डेढ़ साल से प्राइवेट अस्पताल में कर रही थी मरीजों का इलाज… ऐसे खुला मामला
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?