रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मोहन मरकाम का मंत्री बनना तय हो गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को ट्वीट कर इसकी पुष्टि कर दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को मीड़िया से चर्चा करते हुए कहा कि कोंडागांव के विधायक मोहन मरकाम जी शुक्रवार को राजभवन में शपथ लेंगे। इस दौरान उन्होंने भाजपा नेताओं पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा भाजपा वाले अपने आप को गीला होने से बचाएँ, दूसरों के घर पर छाता तानने की कोशिश न करें।
पूर्व पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। उन्होंने बताया कि मोहन मरकाम राजभवन में शुक्रवार को शपथ लेंगे। इस दौरान विभाग को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि पहले शपथ हो जाए इसके बाद विभाग भी तय किया जाएगा। वहीं मंत्री मंडल में फेरबदल पर उन्होंने कहा कि नए मंत्री के आने पर विभागों का फेरबदल संभव है यह आगे पता चल जाएगा।
इस दौरान पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह के बयान को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वे पहले अपनी व अपने नेताओं की स्थिति देख लें। उनके दिग्गज आज किस स्थिति में हैं उन्हें किसी भी जगह जिम्मेदारी नहीं मिल रही। इस दौरान उन्होंने यह भी कि दूसरों के घर पर छाता तानने की बजाए भाजपा वाले भाजपा वाले अपने आप को गीला होने से बचाएं।





