भिलाई। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा में राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष का दायित्व संभाल चुकी ममता साहू को नई जिम्मेदारी दी गई है। समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयदत्त क्षीरसागर ने ममता साहू को संगठन का राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ ही ममता साहू को उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड का प्रभार भी सौंपा गया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामलाल गुप्ता ने गुरूवार को यह जानकारी दी।
गौरतलब है कि ममता साहू लम्बे समय तक साहू महासभा की महिला विंग की अध्यक्ष रह चुकीं हैं। यूपी व उत्तराखंड का प्रभार सौंपते हुए ममता साहू से यह अपेक्षा की गई है कि वे उक्त दोनों राज्यों का सघन भ्रमण कर सदस्यता अभियान चलाएं और वहां के प्रदेश अध्यक्षों के साथ मिलकर महासभा को मजबूत करें। इसके अलावा इन राज्यों में शिथिल पड़े संगठन को सक्रिय करने और आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समाज के लोगों को चुनाव लडऩे के लिए प्रेरित करने की जिम्मेदारी भी दी गई है। वहीं महासभा के 20 प्रकोष्ठों में विभिन्न पदों पर प्रदेश अध्यक्षों से विचार विमर्श कर नाम तय करने और प्रस्ताव राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजने को कहा गया है।




