रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है। पार्टी के फ्रंट लाइन के नेताओं के दौरों के साथ ही इस बार चुनाव में पूरी ताकत झोंकी जा रही है। इसी कड़ी में पार्टी ने शनिवार को चुनावी घोषणा पत्र समिति का ऐलान किया है। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल को समिति का संयोजक बनाया गया है। वहीं बीजेपी नेता रामविचार नेताम और अमर अग्रवाल को सह संयोजक बनाया गया है। चुनावी घोषणा पत्र समिति कुल 31 नेताओं को जगह दी गई है।

देखें पूरी सूची






