ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सरगुजा दौरे पर, देंगे 390 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सरगुजा दौरे पर, देंगे 390 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात

By Mohan Rao
Published: July 8, 2023
Share
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
SHARE

मेडिकल कॉलेज भवन तथा मल्टीपरपज इण्डोर हॉल का होगा लोकार्पण सहित विभिन्न कार्यों का होगा लोकार्पण-भूमिपूजन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 8 जुलाई को सरगुजा जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे सरगुजा जिले के मुख्यालय अंबिकापुर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन कर कुल 390 करोड़ 70 लाख रुपए के कार्यों की सौगात जिले को देंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से विमान द्वारा सुबह 11.30 बजे प्रस्थान कर दोपहर 12.10 बजे मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा, सरगुजा पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल जिला मुख्यालय अम्बिकापुर में दोपहर 12.30 बजे राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री कलेक्टरेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति का अनावरण करेंगे तथा गांधी स्टेडियम ग्राउण्ड में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.35 बजे माँ महामाया एयरपोर्ट दरिमा, सरगुजा से प्रस्थान कर शाम 5.15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे। सरगुजा दौरे मे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बघेल 385 करोड़ 30 लाख रुपए की लागत के कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

इसमें 374 करोड़ 8 लाख रुपए की लागत से राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंह शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय भवन तथा माता राजमोहिनी देवी स्मृति चिकित्सालय के निर्माण कार्यों का लोकार्पण मुख्यमंत्री करेंगे।  इन कार्यों में मुख्य रूप से 54.26 करोड़ रुपए की लागत से बने महाविद्यालय भवन, 120. 73 करोड़ रुपए की लागत से बने हॉस्पिटल भवन के साथ ऑडिटोरियम, छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर, डीन आवास सहित अन्य कार्य शामिल हैं। वहीं खेलो इंडिया योजनांतर्गत गांधी स्टेडियम में 4 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित मल्टीपरपज इण्डोर हॉल का लोकार्पण मुख्यमंत्री करेंगे। यहां 04 बैडमिंटन कोर्ट, 03 टेबल टेनिस, बास्केट बॉल एवं व्हॉलीबॉल कोर्ट की सुविधा है। इसके साथ ही केशवपुर, सोहगा, राजापुर, बिलासपुर तथा निम्हा में 6 करोड़ 86 लाख रुपए की लागत से निर्मित स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट विद्यालयों का लोकार्पण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री बघेल 5 करोड़ 39 लाख रुपए के लागत के कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। भूमिपूजन के कार्यों में 3 करोड़ 39 लाख रुपए की लागत से होने वाले महात्मा गांधी स्टेडियम का उन्नयन कार्य, पीजी कॉलेज ग्राउण्ड में 1 करोड़ रुपए की लागत से मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कार्य तथा नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के समस्त वार्डों में 1 करोड़ रुपए की लागत से विद्युतीकरण कार्य शामिल है। इस दौरान जिला कलेक्टरेट कार्यालय परिसर में स्थापित किए गए छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

वायरोलाजी व हमर लैब भी यहां मौजूद
माता राजमोहिनी देवी स्मृति चिकित्सालय में मेडिसीन, सर्जरी, आर्थाेपेडिक्स स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, शिशुरोग विभाग, निश्चेतना विभाग, नेत्ररोग विभाग, ईएनटी विभाग, चर्मरोग विभाग, रेडियो डायग्नोसिस विभाग, मनोरोग विभाग, दंतरोग विभाग, टी०बी० एण्ड चेस्ट विभाग, ब्लड बैंक, शव परीक्षण गृह, सेंट्रल लेब इत्यादि अधोसंरचना का भाग है। चिकित्सालय के वायरोलॉजी एवं हमर लैब में कोविड-19, चिकनगुनिया, लेप्टोस्पाईरा, स्क्रब टायफस, इन्फ्लूएंजा इत्यादि बिमारियों के जाँच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

नवीन महाविद्यालयीन भवन में 8 विभागों का होगा संचालन

मेडिकल कॉलेज के नवीन महाविद्यालयीन भवन में कुल 8 विभाग संचालित होंगे। जिनमें एनाटॉमी विभाग में बॉडी डिसेक्शन, हिस्टोलोजी एवं शैक्षणिक कार्यों के साथ-साथ देहदान और फ्यूनरल एम्बलमिंग के भी कार्य किए जाएंगे। बायोकेमेस्ट्री विभाग में परीक्षण कार्य तथा हार्मर्र्र्नल एस्से किए जाएंगे, यहां सिकल सेल यूनिट, एचपीएलसी मशीन है। फिजियोलॉजी विभाग में विद्यार्थियों को शरीर की क्रिया का ज्ञान दिया जाता है, जिसमें हेमटोलॉजी लैब,क्लिनिकल लैब, एक्सपेरिमेंटल लैब है, यहां विद्यार्थियों को कंप्यूटर असिस्टेड लर्निंग भी कराई जाती है। कम्यूनिटी मेडिसीन विभाग में एपिडेमियोलॉजी एवं स्टैटिक्स लैब  है, यहां राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न विभिन्न हेल्थ प्रोग्राम तथा विद्यार्थियों का प्रशिक्षण कराया जाता है। इसी प्रकार फोरेंसिक मेडिसीन विभाग में क्लीनिकल फोरेंसिक मेडिसीन लैब एवं टॉक्सिकोलॉजी म्यूजियम है, विभाग द्वारा शव परीक्षण का कार्य अस्पताल के मोर्चरी में किया जाता है। माइक्रोबायोलॉजी विभाग में सेरोलॉय, बैक्टरियोलॉजी, माइकोलॉजी, इम्यूनोलॉजी, पैरासीटोलॉजी, वायरोलॉजी से संबंधित विभिन्न टेस्ट किये जाते हैं। वहीं फार्माकोलॉजी विभाग द्वारा विभिन्न दवाईयों के एडवर्स रिएक्शन की जानकारी एकत्रित कर नेशनल पोर्टल पर अपलोड किए जाने का कार्य किया जाता है, यहां कंप्यूटर अस्सिटेड लर्निंग एवं मेनीकिन्स द्वारा विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाता है।

ख्यमंत्री ने दिवंगत पायलट कैप्टन गोपाल कृष्ण पंडा के घर पहुंचकर उन्हें दी श्रद्धांजलि
ऑनलाइन सट्टेबाजी : साउथ स्टार विजय देवरकोंडा व प्रकाश राज सहित 29 अभिनेताओं-यूट्यूबर्स पर ईडी का सिकंजा
कुष्ठ रोगियों की पहचान के लिए घर-घर जा रही स्वास्थ्य विभाग की टीम
Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ के 11 आईपीएस अफसरों का तबादला, अभिषेक पल्लव बनाए गए पुलिस अकादमी के एसपी
निगम क्षेत्र के विकास कार्य को देखने पहुंचे प्रदेश महामंत्री, सरस्वती कुंज में पीडब्ल्यूडी से बनेगी सड़क
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ऑनलाईन काउंसलिंग प्रक्रिया से होगी शिक्षकों की सीधी भर्ती, बस्तर एवं सरगुजा संभाग में होनी है 12 हजार से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती
Next Article Big accident : बिलासपुर में ढह गई तीन मंजिला बिल्डिंग, बची कई लोगों की जान… निगम प्रशासन पर लगा लापरवाही का आरोप

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?