ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG News : बलरामपुर के सरकारी स्कूल कैंपस में तीन बच्चियों को लगा करंट, एक छात्रा की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

CG News : बलरामपुर के सरकारी स्कूल कैंपस में तीन बच्चियों को लगा करंट, एक छात्रा की मौत

By Mohan Rao
Published: July 6, 2023
Share
करंट लगने से छात्रा की मौत
SHARE

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के सरकारी स्कूल कैंपस में करंट लगने से छह साल की एक बच्ची की मौत हो गई। वहीं दो बच्चियां झटके से बेहोश हो गईं। दोनों बच्चियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला वाड्रफनगर विकासखंड का है। बताया जा रहा है कि स्कूल कैंपस में स्थित राशन दुकान के शटर में करंट आ रहा था। बच्चियां खेलते हुए वहां पहुंची और शटर छूते ही गिर गईं।

मिली जानकारी के मुताबिक बलरामपुर जिले के ग्राम कोटी स्थित प्राथमिक स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे गुरुवार दोपहर मध्यान्ह भोजन के अवकाश के दौरान परिसर में खेल रहे थे। इनमें से तीन बच्चे आरती (9) पुत्री लालसाय खैरबार, काजल (6), पुत्री महेश वर्षा (6) पुत्री विनोद खैरबार खेलते हुए स्कूल परिसर में स्थित राशन दुकान के सामने पहुंच गईं। इस दौरान बच्चों ने राशन दुकान के शटर को छू लिया। शटर छूते ही वर्षा खैरबार उससे चिपक गई और बेहोश हो गई। वहीं अन्य दोनों छात्राएं आरती और काजल झटके से गिर गए और बेहोश हो गए।

जैसे ही हादसे की जानकारी स्कूल में लगी तो शिक्षक तुरंत वहां पहुंचे। तीनों बच्चियों को शटर से दूर किया गया और तीनों को अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद वर्षा खैरबार को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि आरती व काजल होश में हैं और उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। मृत छात्रा वर्षा खैरबार कक्षा पहली की छात्रा थी। अस्पताल में दाखिल काजल कक्षा पहली एवं आरती कक्षा दूसरी की छात्रा है। हादसे के बाद हड़कंप मचा हुआ है। राशन दुकान की शटर में करंट कैसे दौड़ रहा इसकी जानकारी नहीं लग पाई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

बृहस्पति के चंद्रमा पर छिपे हैं एलियंस ? वैज्ञानिकों को मिला ये बड़ा सबूत…
छत्तीसगढ़ में 2742 समितियों के पंजीयन आवेदन निरस्त, दुर्ग के सुंदर विहार कॉलोनी का पंजीयन रद्द
कोरोना के सक्रिय मामलों में करीब दो महीने बाद आई गिरावट, घटकर रह गए 65,683 केस
पढ़ाई को लेकर पिता ने डांटा तो घर छोड़ दिया, 6 साल बाद इस हाल में मिला… देखकर पुलिस भी हैरान
जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस की जीत पर गृहमंत्री ने जनता का जताया आभार, कहा-सरकार की नीतियों और योजनाओं के प्रति किया विश्वास
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वेदांता एल्यूमिनियम ने भारत के सबसे बड़े इलेक्ट्रिक फोर्कलिफ्ट बेड़े के विस्तार से दी सतत प्रचालनों को मजबूती वेदांता एल्यूमिनियम ने भारत के सबसे बड़े इलेक्ट्रिक फोर्कलिफ्ट बेड़े के विस्तार से दी सतत प्रचालनों को मजबूती
Next Article Railway Breaking : रायपुर से अंतागढ़ के बीच 7 जुलाई से चलेगी एक और मेमू …. यहां देखिए ट्रेन का पूरा टाइम टेबल

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?