रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल के बीच गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कैबिनेट की आज अहम बैठक होने वाली है। विधानसभा के मानसून सत्र से पहले हो रही इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। माना जा रहा है कि कि छत्तीसगढ़ सरकार संविदा और दैवेभो कर्मचारियों से लेकर स्वास्थ्य कर्मियों के लिए बड़ा फैसला ले सकती है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कैबिनेट की बैठक आज सुबह 11 बजे से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में ये बैठक होगी, जिसमें भूपेश मंत्रिमंडल के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे। इससे पहले छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने नियमितिकरण को लेकर संकेत दिए है इससे माना जा रहा है कि आज की कैबिनेट बैठक काफी अहम हो सकती है। सभी विभागों से भी जानकारी मांगी गई है। बताया जा रहा है कि आगामी मानसून सत्र के दौरान अनुपूरक बजट की स्वीकृति के साथ विपक्ष के सवालों का जवाब देने की रणनीति भी तैयार की जाएगी।




