ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम मोदी 7 को फूंकेंगे चुनावी बिगुल: एसपीजी ने रायपुर में संभाली कमान, कड़ी जांच के बाद मिलेगा प्रवेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedNationalPoliticsRaipur

पीएम मोदी 7 को फूंकेंगे चुनावी बिगुल: एसपीजी ने रायपुर में संभाली कमान, कड़ी जांच के बाद मिलेगा प्रवेश

By Om Prakash Verma
Published: July 5, 2023
Share
CG Assembly Election: इस जिले 13 नवंबर को पीएम मोदी की रैली, जनसभा को करेंगे संबोधित
CG Assembly Election: इस जिले 13 नवंबर को पीएम मोदी की रैली, जनसभा को करेंगे संबोधित
SHARE

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 7 जुलाई को रायपुर आगमन को लेकर तैयारी जोरों पर चल रही है। इसी कड़ी में एसपीजी ऑफिसर साइंस कॉलेज ग्राउंड पहुंचे। सभा स्थल में सुरक्षा और कार्यक्रम को लेकर एसपीजी अधिकारियों ने बीजेपी नेताओं और अफसरों के साथ चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा की तैयारियों का निरीक्षण करने छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, रायपुर सांसद सुनील सोनी, महामंत्री केदार कश्यप, ओपी चौधरी, कोषाध्यक्ष नंदन जैन, सह मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल साइंस कॉलेज ग्राउंड पहुंचे।

सुबह 10 बजे रायपुर पहुंचेंगे प्रधानमंत्री मोदी
7 जुलाई को सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर पहुंचेंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए चुनावी शंखनाद करेंगे। पीएम के दो कार्यक्रम तय हैं। इसमें एक शासकीय कार्यक्रम (नवा रायपुर के लिए ट्रेन सेवा और सड़क प्रोजेक्ट) का भूमिपूजन और लोकार्पण होगा। दूसरा रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में बीजेपी कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी संबोधित करेंगे। इसमें शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के जिलों से करीब डेढ़ लाख कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। मिशन 2023 और लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया है, जिसमें पीएम मोदी अपने अंदाज में चुनावी माहौल बनाएंगे। बीजेपी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएंगे।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव भी आएंगे
7 जुलाई को को ही केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव भी आएंगे। यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि कार्यकर्ताओं के संबोधन के साथ ही बीजेपी का छत्तीसगढ़ में चुनावी शंखनाद होगा।

बन रहे तीन मंच
पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने बताया कि पीएम मोदी की सभा के लिए साइंस कॉलेज ग्राउंड रायपुर में तीन मंच बनाए जा रहे हैं। एक मुख्य मंच में प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री और प्रदेश के प्रमुख नेता बैठेंगे। दूसरा छोटा मंच प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के लिए बनाया जा रहा है। वहीं तीसरा छोटा मंच सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए रहेगा।

छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में होगा पीएम का स्वागत
पूर्व विधायक राजेश मूणत ने बताया कि बीजेपी महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करेंगे। छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य गीत और परंपरा के अनुसार पीएम का स्वागत किया जाएगा। सभा स्थल पर वीआईपी, मीडिया और आम लोगों के पहुंचने के लिए 12 गेट बनाए जा रहे हैं। कड़ी जांच के बाद पंडाल में प्रवेश दिया जाएगा।

फैसला: सुप्रीम कोर्ट का आदेश, 31 जुलाई तक ‘एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड’ योजना करें लागू
वैशाली नगर में सभी कॉलेजों के गुरूजनों का भी होगा सम्मान, शंकराचार्य और मनसा से विधायक रिकेश ने किया शुभारंभ
गुस्ताखी माफ़: उच्च शिक्षा की राह से हटा पहला बैरिकेड
महंगाई के विरोध में बेमेतरा जिला कांग्रेस की हुंकार: 16 को साइकिल रैली निकाल करेंगे प्रदर्शन….जिला प्रभारी व पीसीसी महामंत्री जितेन्द्र साहू ने बैठक लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश
छत्तीसगढ़ के आदिवासी छात्र-छात्राओं ने किया संसद का भ्रमण, उपराष्ट्रपति ने कहा-आदिवासी हमारे देश की शान है
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दर्दनाक घटना: ईंट भट्ठे के पास खोदे गए गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत
Next Article डबरा पारा पुल पर ट्रक के खराब होने से लगा दो किलोमीटर लंबा जाम डबरा पारा पुल पर ट्रक के खराब होने से लगा दो किलोमीटर लंबा जाम

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?