ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इंदिरा बैंक के खातेदार मिले मुख्यमंत्री से, घोटाले की फिर से जांच करवाने पर जताया आभार… आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

इंदिरा बैंक के खातेदार मिले मुख्यमंत्री से, घोटाले की फिर से जांच करवाने पर जताया आभार… आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

By Mohan Rao
Published: July 3, 2023
Share
SHARE

रायपुर । इंदिरा प्रियदर्शनी महिला नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड घोटाले की जांच पुनः प्रारंभ करवाने के लिए इंदिरा बैंक संघर्ष समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलकर धन्यवाद दिया। उन्होने कहा कि जांच पुनः प्रारंभ होने से न्याय की उम्मीद जगी है, ऐसा महसूस होने लगा है कि अब इंदिरा बैंक घोटाले के सभी जिम्मेदारों को उसकी सजा मिलेगी और उनके संरक्षणकत्र्ता राजनीतिक लोग भी इस जांच के दायरे में आएंगे। जनप्रतिनिधि होने के बावजूद यदि बैंक घोटाले में उनकी संलिप्तता पाई जाती है तो सजा मिलनी चाहिए।

इंदिरा बैंक संघर्ष समिति के संयोजक कन्हैया अग्रवाल, शैलेश श्रीवास्तव, शंकर सोनकर, श्रीमती नूरजहां, पुरषोत्तम शर्मा, सुरेश बाफना ने उक्ताशय का बयान जारी करते हुए बताया की मुख्यमंत्री को सौंपे गये ज्ञापन में मांग की गई कि इंदिरा बैंक घोटाले की जांच के लिए पुलिस विभाग को समय अवधि निर्धारित की जावे ताकि निर्धारित समय में जांच पूरी हो सके । जांच के दायरे में जैसा कि न्यायालय ने आदेश किया है तत्कालीन मैनेजर उमेश सिन्हा के नारको टेस्ट में दिए गए बयानों के अनुरूप जांच की जाए।

इंदिरा बैंक को डुबाने वाले सहकारिता के जिम्मेदारों के खिलाफ भी जांच की जाए। इंदिरा बैंक घोटाले का मुख्य कारण बने फर्जी कंपनियों के संचालकों और उनके संरक्षकों के खिलाफ की कार्यवाही की जाए। घोटाले बाजों को ऋण स्वीकृति किस आधार पर मिली फर्जी एफडीआर कैसे जारी हुए इन सब की भी जांच हो और जिम्मेदारों को इसकी सजा मिले। एक विनम्र निवेदन खातेदारों की जमा पूंजी आपके आदेश से घोटाले बाजों से वसूली करके वापस दिलाई जाए।

संघर्ष समिति ने कहा कि हम सबको विश्वास हैं जैसा कि आपने चिटफंड कंपनियों के मामले में जांच और कार्यवाही की है, भुगतान प्रारंभ कराया है निश्चित रूप से इंदिरा बैंक घोटाले के मामले में भी आप के आदेश पर कार्रवाई अवश्य होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इंदिरा बैंक के संबंधित जानकारिया – दस्तावेज देते हुए खाता धारको नें बैंक घोटाले के अभियुक्तों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की । मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमण्डल को आश्वस्त किया की खाते धारकों की जमा पूंजी का गबन करने वाले और उनके संरक्षणकर्ता बख्शे नहीं जाएंगे । उनसे पूरी राशि वसूल की जाएगी।

भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में तबाही मचाएगी वायआर-4!, हिरोशिमा पर गिरे परमाणु बम से 500 गुना ज्यादातर ताकतवर है यह उल्कापिंड?
रायपुर एयरपोर्ट पर पकड़ाया एक करोड़ से ज्यादा का सोना, लखनऊ से लेकर पहुंचा था पैसेंजर
वंदे भारत एक्सप्रेस फिर हादसे का शिकार, गाय के टकराने से आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त… एक माह में तीसरी बार हुआ हादसा
स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए जनता को करेें जागरुक… घर-घर जाऐगें संगठक, महिला समूह, सूखा और गीला कचरा अलग देने करेगें प्रेरित
कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता: बीते 24 घंटे में संक्रमण के 41 हजार से अधिक मामले, 460 लोगों की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Railway News : पुरी-उधना (सुरत)-पुरी के बीच चलेगी जनसाधारण साप्ताहिक स्पेशल, 19 जनरल कोच के साथ चलेगी ट्रेन
Next Article वन विभाग की बड़ी कार्रवाई : सब्जी के नीचे सागौन की तस्करी कर रहे बदमाश पकड़ाए, सवा लाख का सागौन चिरान जब्त

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?