ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: आप-कांग्रेस-भाजपा और पुरानी कहानी
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: आप-कांग्रेस-भाजपा और पुरानी कहानी

By Om Prakash Verma Published July 3, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
यह कहानी पुरानी है। एक बार दो बिल्लियो को रोटी का एक टुकड़ा मिला। दोनों ने रोटी के दो टुकड़े करने का फैसला किया पर यह करे कौन यह तय नहीं हो पाया। तभी एक बंदर वहां पहुंचा। बंदर भी भूखा था। बिल्लियों के पास रोटी का टुकड़ा देखा तो उसके मुंह में पानी भर आया। वह लपक कर उनके पास पहुंचा और रोटी के बराबर दो टुकड़े करने का प्रस्ताव दिया। बिल्लियों ने थर्ड पार्टी को सहर्ष स्वीकार कर लिया। अब बंदर ने रोटी के दो टुकड़े किये और फिर उन्हें मिलाकर देखा। एक टुकड़ा दूसरे से बड़ा प्रतीत हुआ। उसने उस टुकड़े में से थोड़ा सा दांतों से काट लिया। पर दूसरा टुकड़ा बड़ा हो गया। बंदर ने दूसरे टुकड़े में भी दांत गड़ाए और इस तरह धीरे-धीरे रोटी के दो टुकड़ों को बराबर करने की कोशिश में रोटी छोटी होती गई और एक समय आया जब खत्म भी हो गई। बिल्लियां भूखी रह गईं और बंदर पेट भर कर चला गया। यही स्थिति फिलहाल छत्तीसगढ़ में राजनीतिक दलों की है। भाजपा केन्द्र में बेहद मजबूत है तो प्रदेश में कांग्रेस का एकछत्र राज चल रहा है। भाजपा के लगभग सभी दांव छत्तीसगढ़ में मुंह के बल गिरे हैं। दोनों ही दल पिछले कुछ समय से बुद्धिजीवियों को अपने पक्ष में करने की जुगत बिठा रहे हैं। कभी डाक्टरों को, कभी वकीलों को, कभी चार्टर्ड एकाउंटेंट्स को तो कभी व्यापारी संगठनों को बुलाकर उनसे अलग-अलग चर्चा कर रहे हैं। ऐसे समय में आम आदमी पार्टी ने भी छत्तीसगढ़ में जबरदस्त एंट्री मारी है। केजरीवाल की आमसभा नड्डा की आमसभा से ज्यादा सफल रही है। ‘आपÓ अब तक गुपचुप काम करती रही है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ अब तीन दलों का अखाड़ा बन गया है। ऊपर-ऊपर देखने से लगता है कि ‘आपÓ का मुकाबला भाजपा से है। पर ऐसा है नहीं। भाजपा और ‘आपÓ केवल सैद्धांतिक रूप से एक दूसरे के खिलाफ हैं। भाजपा का आरोप है कि ‘आपÓ रेवडिय़ां बांटकर सत्ता में आ रही है। वहीं ‘आपÓ का कहना है कि भाजपा मुनाफाखोरों की पार्टी है। दिलचस्प सवाल यह है कि इस लड़ाई में कांग्रेस कहां है? कांग्रेस और ‘आपÓ बुनियादी तौर पर एक जैसी पार्टियां हैं। फर्क केवल यह है कि ‘आपÓ के कार्यकर्ता एक मजबूत आइडियोलॉजी से जुड़े हैं जबकि कांग्रेस में ज्यादा संख्या ऐसे लोगों की है जो ज्यादा जोर नहीं लगाना चाहते। आप और कांग्रेस दोनों सेकुलर पार्टियां हैं। इन दोनों का वोटबैंक एक ही है। पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को भाजपा के मुकाबले 10 प्रतिशत अधिक वोट मिले थे। इस बीच दोनों पार्टियां का वोट शेयर बढ़ता रहा है। तीसरी चुनौती हाशिए पर जाती रही है। अब तीसरी चुनौती आने के बाद वोटों का बंटना तय हो गया है। इसमें कांग्रेस को ही ज्यादा नुकसान होने की संभावना है जिसका लाभ भाजपा को मिल सकता है। कांग्रेस को होने वाला नुकसान भाजपा को विजयी बना सकता है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Om Prakash Verma July 3, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article युवक ने की आत्महत्या, पेड़ पर लटकती मिली लाश, रविवार शाम से था लापता… जांच में जुटी पुलिस
Next Article पीएम मोदी जब कुछ करते हैं तो उसका असर पूरी दुनिया पर होता है-एस जयशंकर पीएम मोदी जब कुछ करते हैं तो उसका असर पूरी दुनिया पर होता है-एस जयशंकर

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?