ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बंधन बैंक ने 8 साल से भी कम समय में अपनी शाखाओं की संख्या तीन गुना तक पहुंचाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

बंधन बैंक ने 8 साल से भी कम समय में अपनी शाखाओं की संख्या तीन गुना तक पहुंचाई

By Om Prakash Verma
Published: June 28, 2023
Share
बंधन बैंक ने 8 साल से भी कम समय में अपनी शाखाओं की संख्या तीन गुना तक पहुंचाई
बंधन बैंक ने 8 साल से भी कम समय में अपनी शाखाओं की संख्या तीन गुना तक पहुंचाई
SHARE

बैंक की अब 1,500 से अधिक शाखाएँ, बैंकिंग आउटलेट्स की कुल संख्या 6000 से अधिक
देश भर में 3 करोड़ से अधिक ग्राहकों को सेवा प्रदान करता है बंधन बैंक
देश में सबसे तेजी से बढ़ते बैंकों में से एक बंधन बैंक ने अपना परिचालन शुरू करने के 8 वर्षों से भी कम समय में अपनी शाखाओं की संख्या को तीन गुना तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। बैंक की अब कुल 1,500 से अधिक बैंक शाखाएँ हैं। बैंक के पास पहले से मौजूद अन्य 4,500 बैंकिंग इकाइयों के नेटवर्क के साथ, देश भर में बैंकिंग आउटलेट की कुल संख्या अब 6,000 से अधिक है। बैंक ने 23 अगस्त 2015 को 501 शाखाओं के साथ अपनी यात्रा शुरू की थी।
बैंक वर्तमान में भारत के 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले 6,000 से अधिक बैंकिंग आउटलेटों के एक मजबूत नेटवर्क के माध्यम से 3 करोड़ से अधिक ग्राहकों को सेवा प्रदान करता है। बैंक की कोशिश है कि प्रत्येक भारतीय की विविध वित्तीय जरूरतों को पूरा किया जाए, चाहे वे कहीं भी रहते हों, या फिर उन्हें किसी भी वित्तीय उत्पाद की आवश्यकता हो और वे कोई भी बैंकिंग चैनल पसंद करते हों – फिजिकल या डिजिटल।

बैंक के एमडी और सीईओ चंद्रशेखर घोष ने कहा, ‘‘आज का दिन बंधन बैंक के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जब हमने अपनी शाखाओं की संख्या को तीन गुना तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। पिछले आठ वर्षों के दौरान देश के हर कोने से मिले ग्राहकों के विश्वास के कारण ही यह उपलब्धि संभव हो पाई है। आज हमारे देश में बैंकिंग आउटलेट्स की गहरी पैठ की जरूरत है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हर किसी की बैंकिंग तक पहुंच हो। हमारे तेजी से बढ़ते शाखा नेटवर्क और डिजिटल ऑफर्स के साथ, बंधन बैंक हमारे मूल्यवान ग्राहकों के लिए सुविधा, सुरक्षा और पहुंच को और बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।’’

बैंक ने अपनी एसेट बुक और अलग-अलग स्थानों पर अपनी मौजूदगी के मामले में महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की है। बैंक ग्रामीण और शहरी बाजारों के समान संयोजन के साथ पूर्व और उत्तर-पूर्व के अपने पारंपरिक क्षेत्रों से परे अपनी उपस्थिति का विस्तार करना जारी रखेगा। बैंक सुरक्षित ऋणों की हिस्सेदारी भी लगातार बढ़ा रहा है। बैंक आकर्षक ब्याज दरों पर होम लोन, पर्सनल लोन, ऑटो लोन और 2-व्हीलर लोन जैसे खुदरा ऋण उत्पादों की एक विस्तृत रेंज प्रदान करता है। बैंक ने हाल ही में ग्राहकों की सुविधा के लिए नियो प्लस डिजिटल बचत बैंक खाता नामक एक पूर्ण डिजिटल बचत बैंक खाता शुरू किया है।

भूमकाल आंदोलन आदिवासियों के स्वाभिमान, जल, जंगल, जमीन और स्वतंत्रता की लड़ाई का प्रतीक: भूपेश बघेल
मतगणना को लेकर दुर्ग पुलिस ने जारी किया पार्किंग प्लान… दोपहिया से लेकर चार  पहिया के लिए यह है प्लान
उरला हत्याकांड का खुलासा : राउरकेला रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की गिरफ्त में आया आरोपी…. बिहार भागने का था प्लान
भिलाई में पहली बार मुस्लिम समाज का बड़ा सम्मेलन जहां होगा सम्मान…
पीएम आवास योजना-ग्रामीण को समयबद्ध गति देने जिले में हर माह 7 तारीख को होगा ‘आवास दिवस’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : छत्तीसगढ़ में जुआ व सट्टा संबंधी विज्ञापनों पर बैन, रायपुर एसपी ने जारी की एडवायजरी… होगी इतने साल की सजा
Next Article एनआईटी रायपुर में नया भारत उत्सव का आयोजन, युवा संवाद में युवाओं के सवालों का सांसद ने दिया जवाब एनआईटी रायपुर में नया भारत उत्सव का आयोजन, युवा संवाद में युवाओं के सवालों का सांसद ने दिया जवाब

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?