ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मिशन 2023 : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक, सीएम बघेल सहित छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता रवाना… बनेगी चुनावी रणनीति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

मिशन 2023 : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक, सीएम बघेल सहित छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता रवाना… बनेगी चुनावी रणनीति

By Mohan Rao
Published: June 28, 2023
Share
दिल्ली में कांग्रेस की बैठक
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को नई दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की बड़ी बैठक होने जा रही है। बैठक में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली पहुंच चुके हैं। वे मंगलवार देर शाम रायपुर एयरपोर्ट से रवाना हुए थे। साथ ही स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव,गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम भी दिल्ली पहुंच चुके हैं।  

कांग्रेस पार्टी ने मिशन 2023 कर जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में दिल्ली में आज कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं के साथ छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं की बैठक होगी। बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति पर चर्चा होगी। इस बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी सहित सभी शीर्ष नेता शामिल होंगे। बैठक में छत्तीसगढ़ के चुनावी हालात और संगठन की तैयारियों को लेकर चर्चा होगी।

इससे पहले रायपुर एयरपार्ट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली रवाना होने से पहले कहा था कि चुनावी राज्यों के कांग्रेस नेताओं की बैठक हो रही है। इससे पहले दो राज्यों की बैठकें हो चुकी है। बुधवार को छत्तीसगढ़ के नेताओं की बैठक है। बैठक में चुनाव को लेकर चर्चा होगी। इधर बैठक को लेकर राजनीतिक गलियारों में कुछ और भी कयास लगाए जा रहे हैं। हाल के दिनों में छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष के बीच कुछ मुद्दों को लेकर खींचतान रही है। बताया जा रहा है कि दिल्ली की बैठक में इस मुद्दे पर भी चर्चा हो सकती है। हालांकि प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कई मौकों पर कांग्रेस में खींचतान जैसी किसी भी बात को नकारा है। बहरहाल देखना यह है कि आज की बैठक में क्या खास होने वाला है।

Breaking News : बालोद हादसे के बाद मुख्यमंत्री की घोषणा, मृतकों के परिजनों मिलेंगे 4-4 लाख रुपए
मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना: शिविर में मरीजों को मिल रही है लैब टेस्ट की सुविधा
जान पर बन आया किडनी स्टोन, आरोग्यम में बची जान, कैजुअल्टी पहुंचने तक जा चुकी थी चेतना
दिव्यांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण के लिए छत्तीसगढ़ को तीन श्रेणियों में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार… मुख्यमंत्री बघेल व समाज कल्याण मंत्री भेंडिय़ा ने दी बधाई
मुख्यमंत्री साय सौंपेंगे अनुकम्पा नियुक्ति आदेश, रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 20 जनवरी को होगा कार्यक्रम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अंधेरे का उठाया फायदा, विधवा महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों को तलाश में जुटी पुलिस
Next Article अपोलो के 4 डाक्टरों को हाईकोर्ट से राहत, न्यायिक प्रक्रिया रोकी, कहा- ऐसे में डॉक्टर इलाज करना छोड़ देंगे! जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क के निर्माण का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?