भिलाई। छत्तीसगढ़ कांग्रेस द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश भर में बूथ चलो अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत प्रदेश के सभी संभागों में हर विधानसभा के बूथ तक कांग्रेस के नेता पहुंच रहे हैं। दुर्ग संभाग के 20 विधानसभा क्षेत्रों में भी बूथ चलो अभियान की शुरुआत हो रही है। 29 जून को संभाग के सभी विधानसभा क्षेत्रों में यह अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान दुर्ग संभाग के जिलों बालोद, दुर्ग, बेमेतरा, कवर्धा व राजनांदगांव जिलो के बूथ में कांग्रेस नेता पहुंचेंगे।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी बूथ चलो अभियान में दुर्ग जिले में कांग्रेस के दिग्गजत नेताओं का जमावड़ा लगने वाला है। भिलाई शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में मौजूद रहेंगे। वहीं पाटन विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, दुर्ग शहर में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, भिलाई नगर विधानसभा में कुमारी सैलजा, वैशाली नगर विधानसभा में जयसिंह अग्रवाल तथा अहिवारा विधानसभा में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू मौजूद रहेंगे।
घर-घर होगा जनसंपर्क
मुकेश चंद्राकर ने बताया कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के बूथ चलो अभियान के तहत घर-घर जनसंपर्क किया जाएगा। प्रभारी नेताओं के साथ स्थानीय विधायक, पार्षद व स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। अभियान के दौरान बूथ स्तर पर लोगों से सरकारी योजनाओं का फीडबैक लेने के साथ ही सरकार की योजनाओं का लाभ उन्हें मिल रहा है या नहीं इसकी जानकारी ली जाएगी।
बूथ चलो अभियान के लिए दुर्ग संभाग में प्रभारियों की सूची





