ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन का निधन, 76 साल की उम्र में ली अंतिम सांस… लंबे समय से थे बीमार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन का निधन, 76 साल की उम्र में ली अंतिम सांस… लंबे समय से थे बीमार

By Mohan Rao
Published: June 23, 2023
Share
विधायक विद्यारतन भसीन का निधन
SHARE

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी के नेता व वैशाली नगर विधानसभा के विधायक विद्यारतन भसीन का गुरुवार शुक्रवार दरमियानी रात को निधन हो गया। 76 वर्षीय विधायक भसीन पिछले कुछ माह से अस्वस्थ चल रहे थे। अस्वस्थ होने के कारण उन्हें रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान विधायक भसीन ने गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात 2 बजकर 44 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार दोपहर को रामनगर मुक्तिधाम में किया जाएगा। उनके निधन से भाजपा संगठन व उनके समर्थकों में शोक की लहर है। दो माह पहले भी उन्हें यूरिनल इंफेक्शन की समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विद्यारतन भसीन का जन्म 27 दिसम्बर 1947 को हुआ था। परिवार में उनकी तीन बेटियां हैं। एक ट्रांसपोर्टर होने के साथ ही नगर निगम भिलाई में वे ठेकेदार भी रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद राजनीति में उनकी किस्मत ने उनका भरपूर साथ दिया। विद्यारतन भसीन को वर्ष 2005 में भारतीय जनता पार्टी ने महापौर का टिकट देकर चौंका दिया था। वे चुनाव जीते और 2005 से 2009 तक भिलाई नगर निगम के महापौर रहे।

इसके बाद 2013 में एक बार फिर भाजपा ने वैशाली नगर विधानसभा से उन्हें उतार का बड़ा दांव खेला और इसबार में वे जीत कर विधायक बने। वर्ष 2015 में विद्यारतन भसीन को फिर से एक बाद महापौर का प्रत्याशी बनाया गया। लेकिन कांग्रेस के उम्मीदवार देवेंद्र यादव से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 2018 में कांग्रेस की आंधी के बीच दुर्ग जिले से विद्यारतन भसीन एकलौते विधायक थे जिन्होंने अपनी सीट बचा ली। दुर्ग संभाग में भाजपा का एक मात्र विधायक विद्यारतन भसीन ने वैशालीनगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी बदरुद्दीन कुरैशी से 18080 वोट से हराया था।

shreekanchanpath 296 # 08 Aug 2024
आपरेशनल मिशन के दौरान सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, तीन घायल, सैन्य अस्पताल में भर्ती
Bhilai Politics: इलेक्शन कमेटी आज बैठेगी, प्रत्याशियों का ऐलान कभी भी
ईसीआई ने चुनावी खर्च को लेकर दिए निर्देश, बैठक में कहा- शराब, ड्रग्स, नगदी और फ्रीबीज पर रखें कड़ी नजर
नगरी क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत, मिली सोनोग्राफी मशीन की सौगात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर : बलरामपुर में 12 साल की बच्ची सहित तीन की मौत, बारिश से बचने लिया था पेड़ का सहारा
Next Article टाइटैनिक का मलबा दिखाने गई पनडुब्बी डूबी, सभी पांच लोगों की मौत… अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने की पुष्टि

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?