भिलाई। इस संचारण दिवस पर महिला चेम्बर भिलाई की सभी महिलाओं ने सेक्टर 1 पार्क में योग गुरु गीता दुबे के सानिध्य में योगा किया। महिला चेम्बर अध्यक्ष सरोजिनी पाणिग्रही ने योगा को अपने जीवन मे अनिवार्य रूप से शामिल करने की शपथ दिलाई। महिला चेम्बर महामंत्री सुमन कनोजे ने बताया कि सभी महिलाओं ने योगासन कर अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस की तैयारिया की।अपने शरीर मे ऊर्जा का संचारण कर महिलाओं ने योगाभ्यास किया।

योगा के पश्चात यौगिक आहार की अनिवार्यता पर असीम सहगल ने अपने विचार व्यक्त किये।उन्होंने बताया कि आज पेस्टिसाइड के इस्तेमाल से हमारा भोजन दूषित हो गया है जिस वजह से हमारा शरीर बीमारियों का शिकार हो रहा है।अपनी रसोईघर में ही हम आवश्यक बदलाव करके व अपने खानपान के समय को सुनिश्चित करके अपना आहार को पौष्टिक कर सकते है।लोहे व तांबे के बर्तन में खाना बनाये तो आयरन की कमी से बच सकते है।


कार्यक्रम में भिलाई चेम्बर अध्यक्ष गार्गी शंकर मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए उन्होंने योगा कर आयोजन की सार्थकता पर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होने कहा कि सभी उद्यमी महिलाये नियमित रूप से योगासन कर अपने शरीर को ऊर्जा संचारित कर समाज को स्वस्थ संदेश दे रही है। सुधाकर शुक्ला, सुनील मिश्रा, संतोष जायसवाल ने भी कार्यक्रम में सहभागिता प्रस्तुत की। सफल आयोजन में मुख्य रूप से सुमन कनोजे,सविता शर्मा,पुष्पलता कर, धनलक्ष्मी, हरप्रीत कौर, जय लक्ष्मी शाह, जय लक्ष्मी व टीना सातपुते का योगदान रहा।
