भिलाई। दुर्ग जिले से यूपी-बिहार के लिए चलने वाली ट्रेनों का अलग अलग तिथियों में रूट बदल दिया गया है। इनमें सारनाथ एक्सप्रेस से लेकर गोंदिया बरौनी एक्सप्रेस तक शामिल है। दरअसल रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर पूर्वी रेलवे के वाराणसी रेल मंडल के औंड़िहार रेलवे स्टेशन का आधुनिकरण एवं औंड़िहार-भटनी सेक्शन के बीच दोहरीकरण का कार्य किया जायेगा। यह कार्य 22 से 26 जून 2023 तक किया जाना है।
रेलवे का दावा है कि इस कार्य के पूरा होने के बाद सभी गाडियों की समयबद्धता एवं गति में तेजी आएगी। इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे से चलने वाली कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। लिस्ट में दुर्ग व गोंदिया से शुरू होने वाली ट्रेनें शामिल है। सारनाथ एक्सप्रेस, नवतनवा सहित गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस प्रभावित हो रही है। कार्य के दौरान इन ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। वहीं कुछ तिथियों में ट्रेनों को रीशेड्यूल भी किया जा रहा है।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियां
- 21 एवं 23 जून 2023 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18201 दुर्ग- नौतनवाँ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग प्रयागराज जंक्शन- सुलतानपुर- अयोध्या जंक्शन- मनकापुर जंक्शन- गोरखपुर जंक्शन होकर चलेगी।
- 21 से 24 जून 2023 को गोंदिया से रवाना होने वाली गाडी संख्या 15232 गोंदिया-बरोनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बनारस- शाहगंज जंक्शन- मऊ जंक्शन- फेफना जंक्शन होकर चलेगी।
- 25 जून 2023 को बरोनी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 15231 बरोनी-गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग फेफना जंक्शन- मऊ जंक्शन-शाहगंज जंक्शन- बनारस होकर चलेगी।
- 23, 24 एवं 25 जून 2023 को छपरा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मऊ जंक्शन- फेफना जंक्शन- जौनपुर जंक्शन-जंघई जंक्शन होकर चलेगी।
- 24 जून 2023 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जंघई जंक्शन- जौनपुर जंक्शन- शाहगंज जंक्शन -मऊ जंक्शन- फेफना जंक्शन-छपरा होकर चलेगी।
- 25 जून 2023 को नौतनवाँ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18202 नौतनवाँ-दुर्ग एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर जंक्शन- मनकापुर जंक्शन- अयोध्या जंक्शन – सुलतानपुर-प्रयागराज जंक्शन होकर चलेगी।
यह ट्रेनें होंगी देर से रवाना
- 23 जून 2023 को बरोनी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 15231 बरोनी –गोंदिया एक्सप्रेस एक घंटे देरी से रवाना होगी।
- 22 जून 2023 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस एक घंटे 30 मिनिट देरी से रवाना होगी।




