ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG News : जेईई एडवांस्ड व नीट क्वालीफाई करने वाले स्टूडेंट्स को सीएम बघेल ने दी बधाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

CG News : जेईई एडवांस्ड व नीट क्वालीफाई करने वाले स्टूडेंट्स को सीएम बघेल ने दी बधाई

By Mohan Rao
Published: June 19, 2023
Share
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
SHARE

रायपुर। जेईई एडवांस्ड 2023 व नीट क्वालीफाई करने वाले स्टूडेंट्स को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व आदिम जाति तथा अनुसूचित विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने दी बधाई दी है। प्रदेश में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। आईआईटी गुवाहाटी द्वारा जेईई एडवांस 2023 के घोषित परिणामों में इस वर्ष जेईई एडवांस परीक्षा में बैठे प्रयास आवासीय विद्यालय के 141 विद्यार्थियों में से 57 ने क्वालीफाई किया है। इसमें से 28 विद्यार्थियों का आईआईटी और 29 का एनआईटी में चयन संभावित है।

सफलता पाने वाले विद्यार्थियों में प्रयास बालक आवासीय विद्यालय रायपुर का परिणाम सबसे अच्छा रहा है। यहां से जेईई एडवांस परीक्षा में शामिल 31 विद्यार्थियों में से 15 ने एडवांस क्वालीफाई किया है। इनमें से 10 का आईआईटी और 06 का एनआईटी में चयन संभावित है। प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय रायपुर के परीक्षा में बैठे 19 में से 07 बच्चों ने जेईई एडवांस क्वालीफाई किया है। इनमें से 04 का आईआईटी एवं 02 का एनआईटी में चयन संभावित है। प्रयास अंबिकापुर के परीक्षा में बैठे 07 में से 02 बच्चे ने जेईई एडवांस क्वालीफाई किया है। प्रयास दुर्ग के परीक्षा में बैठे 24 में से 02 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस क्वालीफाई किया है तथा 05 का एनआईटी में चयन संभावित है। प्रयास कांकेर के परीक्षा में बैठे 14 में से 02 विद्यार्थियों ने जेईई एडवासं क्वालीफाई किया एवं 04 का एनआईटी में चयन संभावित है। प्रयास जशपुर के परीक्षा में बैठे 13 में से 02 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस क्वालीफाई किया एवं 04 का एनआईटी में चयन संभावित है।

इसी प्रकार प्रयास कोरबा के परीक्षा में बैठे 08 विद्यार्थियों में से 02 का एनआईटी में चयन संभावित है। प्रयास बिलासपुर के परीक्षा में बैठे 12 विद्यार्थियों में से 01 का एनआईटी में चयन संभावित है। प्रयास जगदलपुर के परीक्षा में बैठे 13 विद्यार्थियों में से 02 ने जेईई एडवांस क्वालीफाई किया एवं 05 का एनआईटी में चयन संभावित है।

इसके अलावा प्रयास के पूर्व वर्ष के ड्रापर 04 विद्यार्थियों जिनमें रायपुर के 03 और अंबिकापुर के 01 छात्र ने आईआईटी के लिए क्वालीफाई किया है। इसी प्रकार विभागीय राजीव गांधी युवा उत्थान योजना (पीईटी/पीएमटी कोचिंग) से 04 विद्यार्थियों का आईआईटी में चयन होने की संभावना है। इस प्रकार इस वर्ष कुल 36 विद्यार्थियों का आईआईटी में चयन होने की संभावना है जो कि एक बड़ी उपलब्धि है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विभाग के सचिव श्री डी. डी. सिंह एवं आयुक्त श्रीमती शम्मी आबिदी ने भी बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Bhilai : क्रिश्चियन कम्यूनिटी चर्च में लगी भीषण आग, राज्य स्तरीय संगीत प्रतियोगिता के दौरान हादसा
राउरकेला में दबोचे गए शिवनाथ एक्सप्रेस में 65 लाख की चोरी के आरोपी, एक माह बाद मिली सफलता
भारत में कोरोना: 24 घंटे में सामने आए 24,845 नए मरीज…. छत्तीसगढ़ में फिर बढऩे लगा संक्रमण
नहर में पिकअप गिरने से बड़ा हादसा, तीन बच्चे और दो महिलाएं पानी में बहे, बचाव कार्य जारी
छत्तीसगढ़ में अब तक बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं… बालोद में कौव्वों की मौत पर लिए गए सैम्पल की रिपोर्ट आई निगेटिव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : राष्ट्रीय योगा ओलंपियाड में छत्तीसगढ़ टीम ने दिखाया हुनर, भोपाल में योग कलाओं का किया प्रदर्शन
Next Article मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों को हरेली तिहार की दी बधाई और शुभकामनाएं मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रथयात्रा की दी बधाई

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?