ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ‘आदिपुरुष’ का विरोध : भिलाई में वेंकटेश्वर टाकीज में तोड़फोड़, हिन्दुवादी संगठनों ने बंद कराया शो
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

‘आदिपुरुष’ का विरोध : भिलाई में वेंकटेश्वर टाकीज में तोड़फोड़, हिन्दुवादी संगठनों ने बंद कराया शो

By Mohan Rao
Published: June 18, 2023
Share
वेंकटेश्वर टाकीज में तोड़फोड़
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ में आदिपुरुष मूवी का विरोध तेज हो गया है। कई शहरों में इस फिल्म का विरोध हो रहा है। इसी कड़ी में भिलाई के वेंकटेश्वर टाकीज के बाद हिन्दूवादी संगठनों ने प्रदर्शन किया और टाकीज में तोड़फोड़ तक कर दी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने शो भी बंद करा दिया, हालांकि विवाद थमने के बाद शो फिर से शुरू हुआ। आदिपुरुष के विवादित डायलॉग व भगवान राम व हनुमान के चरित्र से छेड़छाड़ के कारण इस फिल्म को बैन करने की मांग की जा रही है।

बता दें आदिपुरुष फिल्म रिलीज होने के बाद से ही इस फिल्म के कैरेक्टर व डॉयलॉग को लेकर विवाद जारी है। देशभर में इसके खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भी इसका असर देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं इस फिल्म के कंटेंट को लेकर इसकी निंदा कर चुके हैं और फिल्म को बैन करने के संकेत भी दे चुके हैं। वहीं पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने भी इस फिल्म के कंटेंट का विरोध किया है। अब इस फिल्म को लेकर छत्तीसगढ़ में विरोध तेज हो रहा है। हिन्दूवादी संगठनों ने रविवार को भिलाई के वेंकटेश्वर टाकीज में तोड़फोड़ की है। यही नहीं भिलाई के पीवीआर व न्यू वंसत टाकीज में भी फिल्म के विरोध में प्रदर्शन किया गया।

बिलासपुर में भी विरोध
बिलासपुर में भी रविवार को हिंदू संगठनों ने सिविल लाइन स्थित मल्टीप्लेक्स के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बाहर एकत्र हो गए हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच हनुमान चालीसा का पाठ भी जारी है। वहीं कुछ कार्यकर्ताओं ने मल्टीप्लेक्स के अंदर भी घुसने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस से उनकी धक्का-मुक्की हुई है। प्रदर्शन के दौरान ही हिंदू एकता संगठन ने नारेबाजी कर फ़िल्म का विरोध किया। विरोध कर रहे लोगों ने फ़िल्म को बैन करने की मांग की है। सिविल लाइन पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है

छात्रा बनी मानवता की मिसाल, जन्मदिन पर गुल्लक की पूरी राशि जरूरतमंदों को कर दी दान
केंद्रीय विद्यालय चरोदा में हुई अंबेडकर की जीवनी पर इंटर स्कूल परिचर्चा, 10 स्कूलों के छात्र हुए शामिल
CG News : ठंड से बचने कमरे में सिगड़ी जलाकर सोया परिवार, दम घुटने से 11 की हालत गंभीर
स्कूल के पास तंबाखू उत्पाद बेचना दुकानदारों को पड़ा भारी, जशपुर में पुलिस ने 10 दुकानदारों पर की कार्रवाई
विधायक की अनुसंशा पर देवीश्री साहू बनीं महिला कांग्रेस सेवादल की अध्यक्ष
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तालपुरी इंटरनेशनल कालोनी की सर्चिंग में पकड़ाई भिलाई की महाठग, खुद को अफसर बताकर कई लोगों को लगाया चूना
Next Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज पेण्ड्रा के दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों होंगे शामिल

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?