भिलाई Bhilai. दुर्ग जिले के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है। यहां अवैध रूप से खफाने के लिए लाया गया मादक पदार्थ हेरोइन जब्त करने में पुलिस को सफलता मिली है। नशे का सौदागर अन्तर्राज्यीय तस्कर पंजाब से हेरोइन लाकर रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव सहित अन्य जिलों में खफा रहे थे। इस मामले में पुलिस ने एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास कब्जे से 147.860 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) एवं इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन,2 मोबाइल व 70 हजार रुपए नगद बरामद किया गया। पुलिस ने लगभग 10 लाख रुपए का मशरुका जब्त कर आरोपियों के खिलाफ धारा 21 (क), 27 (क) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

बता दें दुर्ग पुलिस द्वारा लगातार नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि प्रेमनगर कैम्प-1 भिलाई निवासी नूतन सिंह नामक महिला के द्वारा अपने घर के चबुतरे में अवैध रूप से एक बैग के अंदर ब्राउन शुगर रखकर ब्रिक्री कर रही है। सूचना के बाद वैशाली नगर पुलिस की टीम ने महिला को घेराबंदी कर पकड़ा। उसके कब्जे से नीला बैग के अंदर एक स्टील गोल डिब्बा में भरा हेरोइन (चिट्टा) वजन 147.860 ग्राम किमती 7,40,000 रूपए, बिक्री में तौल इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक मशीन, सिल्वर फाईल (कागज) तथा बिक्री रकम 24070 रुपए जब्त किया गया।
पूछताछ करने पर महिला ने बताया कि उसके दूसरे पति दलबीर सिंह द्वारा पंजाब से मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) भिलाई में बेचने के लिए दिया जाता है। इसके बाद पुलिस ने दलबीर सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने बताया कि हेरोइन (चिट्टा) पंजाब से लाकर देता है एवं रायपुर, दुर्ग राजनांदगांव व अन्य जगहो पर भी माल को खपाना है आरेापी दलबीर सिंह के कब्जे से 02 मोबाइल, मादक पदार्थ हेरोइन बिक्री की रकम नगदी 45720 रुपए जब्त किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, एसआई कमला यादव, एएसआई राघवेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक हेमंत सिंह, आवेश सिद्धिकी, आरक्षक जितेन्द्र सिंह, रवि यादव, दिनेश जयसवाल, नितेश पाण्डेय, राजकुमार यादव रूखमणी साहू , नम्रता सिंह एवं सिविल टीम से आरक्षक जुनैद सिद्धिकी, आरक्षक नियाज खान, आरक्षक भीम यादव, आरक्षक शैलेष, आरक्षक आशीष प्रसाद की सराहनीय भुमिका रही।




