ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य स्तरीय आयोजन में 21 हजार लोगों का लक्ष्य… छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ने ली बैठक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य स्तरीय आयोजन में 21 हजार लोगों का लक्ष्य… छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ने ली बैठक

By Mohan Rao
Published: June 16, 2023
Share
छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने ली बैठक
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। योग दिवस पर आयोजित समारोह को सफल बनाने छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने शुक्रवार को धरमपुरा स्थित कार्यालय में योग सेंटर संचालकों की विशेष बैठक ली। इस बैठक में कार्यक्रम की रूप रेखा की कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

इस मौके पर छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने बताया कि इस साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का राज्य स्तरीय समारोह जोरा स्थित कृषि महाविद्यालय के मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस दिन बड़ी संख्या में लोग छत्तीसगढ़ में योगाभ्यास करेंगे। राज्य स्तरीय आयोजन में इस वर्ष 21 हजार लोगों का एक साथ योगाभ्यास करने का लक्ष्य है। 

ज्ञानेश शर्मा ने बताया कि पूरे देश के साथ छत्तीसगढ़ में भी अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। इस वर्ष योग दिवस की थीम ’एक विश्व एक स्वास्थ्य रखी गई है। इस दिन योग के माध्यम से ‘हर घर आंगन योग के संदेश को प्रोत्साहित किया जाएगा। ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय के प्रमुख स्थलों जैसे- ऐतिहासिक, सार्वजनिक महत्व के स्थल, महत्वपूर्ण नदियों वाले स्थलों पर अधिक से अधिक भागीदारी के साथ सामूहिक योग अभ्यास का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के शहरों और गांवों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चे, वृद्धा आश्रमों में रहने वाले बुजुर्ग सहित कई नव जवान अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में शामिल होकर योगाभ्यास करेंगे। श्री शर्मा ने सभी योग सेंटरों में योगा मेट और चटाई उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने लोगों से योग करने का आग्रह करते हुए कहा कि स्वास्थ्य जीवन शैली के लिए सभी दैनिक जीवन में योग को अपनाएं।

छत्तीसगढ़ योग-आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने बताया कि आंगनबाड़ी और वृद्धाश्रम, सार्वजनिक उपक्रमों, शासन के सभी विभागों के प्रमुख स्थानों में भी योग के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें सरपंच, वार्ड पार्षदों अन्य स्थानीय समुदाय के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिक स्वैच्छिक संगठन, पुलिस प्रशिक्षण केन्द्रों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, बालाश्रम, वृद्धाश्रम, दिव्यांगजनों तथा उभयलिंगी व्यक्तियों हेतु संचालित संस्थाएं  शामिल होंगे।

प्रत्येक उचित मूल्य दुकानों में चावल, गुड़ और चना आदि का रखे सैम्पल: बाबरा
केन्द्र सरकार का बड़ा ऐलान: 14 अगस्त को अब विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस… पीएम मोदी बोले- भुलाया नहीं जा सकता देश के बंटवारे का दर्द
लंबे अरसे के बाद कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए लालू यादव, दीं शुभकामनाएं, पासवान को किया याद
सीएम साय ने चुनावी सभा को किया संबोधित, भोजराज नाग के लिए मांगे वोट
भैरमगढ़ में दो ठिकानों पर 350 बोरी अवैध धान जब्त, प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बदमाश ने प्यार का झांसा देकर वाट्सएप कॉल के जरिए बनाया अश्लील वीडियो, फिर करने लगा था ब्लैकमेल… अब गया जेल
Next Article Big News : बस्तर फाइटर्स की वॉर ट्रेनिंग के दौरान आईईडी ब्लास्ट, दो जवान घायल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?