ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रोहित की कप्तानी पर संकट के बादल? विंडीज दौरे के बाद टीम इंडिया को मिल सकता है नया नेतृत्व
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedSports

रोहित की कप्तानी पर संकट के बादल? विंडीज दौरे के बाद टीम इंडिया को मिल सकता है नया नेतृत्व

By Om Prakash Verma
Published: June 13, 2023
Share
रोहित की कप्तानी पर संकट के बादल? विंडीज दौरे के बाद टीम इंडिया को मिल सकता है नया नेतृत्व
रोहित की कप्तानी पर संकट के बादल? विंडीज दौरे के बाद टीम इंडिया को मिल सकता है नया नेतृत्व
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क (एजेंसी)। भारत के कप्तान रोहित शर्मा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में हार के बाद चयनकर्ताओं के निशाने पर हैं। रोहित शर्मा आगामी वेस्टइंडीज दौरे पर कप्तान के रूप में तो जाएंगे, लेकिन उनके ऊपर काफी दबाव होगा। विंडीज में दो टेस्ट के दौरान रोहित की बल्लेबाजी पर सबकी नजर रहेगी। अगर वह पोर्ट ऑफ स्पेन या डोमिनिका में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहते हैं तो टेस्ट टीम के कप्तान के पद से हटाए जा सकते हैं।

रोहित वेस्टइंडीज में दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे और फिर शायद बीसीसीआई के साथ बैठक करेंगे। उसी बैठक में टेस्ट क्रिकेट में अपने भविष्य के बारे में फैसला करेंगे। अगर भारतीय टीम के घटनाक्रम से वाकिफ लोगों की मानें तो जब तक रोहित खुद वेस्टइंडीज के खिलाफ डोमिनिका में 12 जुलाई से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज से दूर रहने का फैसला नहीं करते, तब तक वह टीम का नेतृत्व करेंगे।

रोहित के फेल होने पर चयन समिति पर बढ़ेगा दबाव
वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। पहला टेस्ट डोमिनिका में 12 जुलाई और दूसरा टेस्ट पोर्ट ऑफ स्पेन में 20 जुलाई से खेला जाएगा। अगर रोहित दोनों टेस्ट में कम से कम एक बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहते हैं तो बीसीसीआई के अधिकारियों और राष्ट्रीय चयन समिति पर कड़ा फैसला लेने का दबाव होगा।

आगामी WTC चक्र में रोहित कप्तानी से हट जाएंगे!
बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, ”ये निराधार बातें हैं कि रोहित को कप्तानी से हटा दिया जाएगा। हां, क्या वह पूरे दो साल के डब्ल्यूटीसी चक्र में कप्तान रहेंगे? यह एक बड़ा सवाल है क्योंकि 2025 में तीसरा संस्करण समाप्त होने पर वह लगभग 38 साल के रहेंगे। फिलहाल मेरा मानना है कि शिव सुंदर दास और उनके सहयोगियों को दो टेस्ट के बाद और उनकी बल्लेबाजी फॉर्म को देखते हुए फैसला करना होगा।

अच्छी खबर: मितानिनों ने कहा दवा लेने से जल्द रिकवर होने लगे हैं कोरोना संक्रमित…. मुख्यमंत्री बघेल ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और मितानिनों से की चर्चा
Durg Breaking : विधायक बृजमोहन अग्रवाल के रिश्तेदार के घर पर करोड़ों की चोरी, शादी में रायपुर गया था परिवार इधर हो गया कांड
रेरा के प्रावधानों का कड़ाई से पालन करें-विवेक ढांड
लता मंगेशकर की हालत नाजुक, वेंटिलेटर पर किया गया शिफ्ट
जल जीवन मिशन: राज्य में अब तक 13 लाख से अधिक घरेलू नल कनेक्शन लगाए गये
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अक्कूपल्ली में समरालु कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक देवेंद्र यादव अक्कूपल्ली में समरालु कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक देवेंद्र यादव
Next Article ग्रामीणों के लिए संजीवनी बनी 'डॉक्टर तुमचो दुआर', दूरस्थ इलाकों तक एक कॉल पर पहुंच रहे हैं डॉक्टर ग्रामीणों के लिए संजीवनी बनी ‘डॉक्टर तुमचो दुआर’, दूरस्थ इलाकों तक एक कॉल पर पहुंच रहे हैं डॉक्टर

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?