ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक : परिवहन मंत्री मो अकबर ने कहा- सड़क दुर्घटनाएं की रोकने उठाएं प्रभावी कदम
Share
Notification Show More
Latest News
शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह
October 31, 2026
रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना
October 31, 2026
छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
October 31, 2026
स्कूल में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, हालत गंभीर… बचाव करने वाली सहेली भी घायल
October 31, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक : परिवहन मंत्री मो अकबर ने कहा- सड़क दुर्घटनाएं की रोकने उठाएं प्रभावी कदम

By Mohan Rao Published June 12, 2023
Share
सड़क सुरक्षा परिषद् की बैठक
SHARE

रायपुर। परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा है कि राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सभी जरूरी प्रभावी उपाय किए जाने चाहिए। उन्होंने सड़क दुर्घटना की रोकथाम सहित सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक सम्पन्न हुई।

परिवहन मंत्री ने राज्य के विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों सहित अन्य सड़कों पर चिन्हित किए गए ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटनाओं को रोकने के उपाय पर तेजी से कार्य करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों से ब्लैक स्पॉट पर की गई कार्यवाही की विस्तार से जानकारी अधिकारियों से ली एवं ब्लैक स्पॉट के सुधार कार्यों में विलंब होने पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए विभागीय अधिकारियों को इस पर तेजी से आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। परिवहन मंत्री ने दुर्घटना के शिकार लोगों के लिए तुरंत उपचार व्यवस्था।

राज्य की विभिन्न जिलों में ट्रामा सेंटर की स्थिति, यातायात के नियमों पर उलंघन पर चालान की कार्यवाही और यातायात के नियमों के पालन सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को विस्तार से दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने वाहनों की जांच और तेज गति को नियंत्रित करने के लिए स्पीड गर्वनर लगाने की दिशा में कार्यवाही करने तथा नशापान और सड़क पर स्टंट करके वाहन चलाने वालों के खिलाफ तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। श्री अकबर ने जिला सड़क सुरक्षा समितियों की बैठक नियमित रूप से करने पर विशेष जोर दिया।

छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में उपस्थित छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष एवं विधायक कुलदीप जुनेजा ने भी राष्ट्रीय राजमार्गों सहित अन्य सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए अपने सुझाव रखे। इसी तरह से छत्तीसगढ़ राज्य भण्डार गृह निगम के अध्यक्ष एवं विधायक श्री अरूण वोरा ने दुर्ग जिले में हुई सड़क दुर्घटनाओं पर चर्चा करते हुए वहां पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए समुचित कार्यवाही करने कहा।

बैठक में उपस्थित संसदीय सचिव  एवं विधायक चंद्रदेव प्रसाद राय ने भी सड़क सुरक्षा से संबंधित एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए अपनी महत्वपूर्ण सुझाव रखे। बैठक में परिवहन विभाग के सचिव एस प्रकाश ने सड़क सुरक्षा के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी रखी और परिवहन मंत्री एवं विधायकों का स्वागत किया। बैठक में अंतर्विभागीय लीड एजेंसी सड़क सुरक्षा के अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि पिछली बैठकों में परिवहन मंत्री द्वारा किए गए दिशा-निर्देशों के परिपालन में त्वरित कार्यवाही की जा रही है।

उन्होंने बताया क ब्लैक स्पॉट सुधार के 73, जंक्शन सुधार के 197, बस ले वॉय के 5 कार्य पूर्ण कर लिए गए है। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा सड़क दुर्घटनाओं के नियंत्रण के लिए जन-जागरूकता  और सड़क दुर्घटना नियंत्रण के उपाय लगातार किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि जन-जागरूकता कार्यक्रम के तहत करीब 3 हजार 882 कार्यक्रम का आयोजन राज्य के विभिन्न स्थानों पर किए गए इन कार्यक्रमों में लगभग 15 लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया। इसी तरह से सड़क दुर्घटना नियंत्रण हेतु उपकरणों की प्रबंध प्रक्रिया की प्रगति जारी है। उन्होंने बताया कि आईआरएडी के तहत राज्य शासन के करीब 29506 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। इसी तरह से प्रदेश के 169 नगरीय निकायों में 3 लाख 72 हजार 406 एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाए गए हैं। इसी प्रकार शिक्षा विभाग द्वारा यातायात शिक्षा एवं जन-जागरूकता के कार्यक्रम के तहत एनसीसी एवं एनएसएस और भारत स्काउड गाईड के कैम्पों के माध्यम से शाला सुरक्षा संबंधि प्रशिक्षण में सड़क सुरक्षा की जानकारी 3 लाख शिक्षकों/विद्यार्थियों को दी गई है।

वर्ष 2022-23 में यातायात जागरूकता के 7787 कार्यक्रम आयोजित किए गए। बैठक में समग्र सड़क सुरक्षा परिदृश्य के संबंध में जानकारी दी गई कि प्रदेश में राज्य की एक चौथाई सड़क दुर्घटनाएं रायपुर, रायगढ़ दुर्ग एवं बिलासपुर जिलों में घटित हुए है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में जनवरी से मई माह के अंत तक सड़क दुर्घटनाएं में अधिकतम प्रतिशत वाले जिलों में रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग, महासमुंद, कोरबा एवं बलौदाबाजार शामिल है। बैठक में एससीसीओआरएस द्वारा रोड सेफ्टी ऑडिट रिपोर्ट के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक में रोड सेफ्टी के उपायों के संबंध में डिजाईन थिंकिंग और सोशलॉजिकल एप्रोच के संबंध में श्री तथागत द्वारा प्रेरक प्रस्तुतिकरण दिया गया। जानकारी प्रस्तुत की गई। नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव श्री अयाज तम्बोली सहित लोक निर्माण, परिवहन, स्कूल शिक्षा, गृह, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पुलिस सहित अन्य विभागों के प्रमुख अधिकारी शामिल हुए।

You Might Also Like

शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह

रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना

छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

स्कूल में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, हालत गंभीर… बचाव करने वाली सहेली भी घायल

Mohan Rao June 12, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री की पहल: धमधा के सांस्कृतिक महत्व के छह प्राचीन तालाबों का लौटा गौरव, विधि विधान से खुदाई कर ताम्रपत्र और काष्ठस्तंभ की हुई स्थापना मुख्यमंत्री की पहल: धमधा के सांस्कृतिक महत्व के छह प्राचीन तालाबों का लौटा गौरव, विधि विधान से खुदाई कर ताम्रपत्र और काष्ठस्तंभ की हुई स्थापना
Next Article अपनी की रायफल से मिस फायर कर बैठा एसएसबी का जवान, कंधे पर जा धंसी गोली.. रायपुर रेफर

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?