ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नल जल योजना के नाम पर युवती से ठगी, मजदूरों की सप्लाई के लिए लिंक भेजा और खाते से पार कर दिए रुपए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

नल जल योजना के नाम पर युवती से ठगी, मजदूरों की सप्लाई के लिए लिंक भेजा और खाते से पार कर दिए रुपए

By Mohan Rao
Published: June 12, 2023
Share
धोखाधड़ी
SHARE

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में खाद्यान्न विभाग में काम करने वाली एक युवती नल जल योजना के नाम पर ठगी का शिकार हो गई। योजना तहत मजदूरों के रहने व खाने के इंतजाम करने और उसके खाते में रुपए भेजने की बात कहकर एक लिंक भेजा। युवती ने जैसे ही लिंक को क्लिक किया उसके खाते से 1.81 लाख रुपए पार हो गए। जैसे ही युवती पैसे कटने की जानकारी हुई वह थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। यह मामला दरभा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पखनार पाइकापारा में रहने वाली चुगती ठाकुर खाद्यान्न विभाग में काम करती है और गांव में ही पदस्थ है। 26  मई को युवती को कॉल आया कि गांव में नल जल योजना के तहत मजदूर आकर काम करेंगे। उनके रहने के साथ ही खाने की व्यवस्था करनी है, इसके लिए ठेकेदार आपके खाते में पैसे भेजेगा। आप का खाता नंबर चाहिए। युवती ने ठग के बताए अनुसार, अपने खाते में जमा पैसे की जानकारी दे दी।

ठगों ने युवती को एक लिंक भी शेयर किया, जिसमें उसे 99 हजार भेजे जाने का एक डिटेल दिखाई दिया। युवती को ठगों ने बताया की जिस नंबर से आप को जानकारी भेजी गई है, उसी से पैसे भेजे जाएंगे। उसकी जानकारी गांव के सचिव को भेजी जाएगी। युवती ने लिंक पर क्लिक करते हुए प्रोसेस किया। इसके बाद युवती के खाते से तीन बार में रुपये निकल गए। इसके बाद युवती ने इसकी जानकारी अपने उच्च अधिकारी को दी। इसके बाद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल मामले में अपराध दर्ज कर ठगों का पता लगाया जा रहा है।

राहुल गांधी का केंद्र पर हमला: कहा- 70 साल में बनी देश की पूंजी को बेच रही सरकार
रियूमेटिक हार्ट डिजीज से पीडित है 11 वर्षीय बच्ची, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दिया संपूर्ण इलाज का भरोसा
स्कूल शिक्षा विभाग के 14 हजार 580 पदों पर सीधी भर्ती…. व्यापम से प्राप्त परीक्षाफल सूची की वैधता में एक वर्ष की वृद्धि
उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने किया एक्सपोर्ट कॉन्क्लेव का शुभारंभ … कहा- छत्तीसगढ़ का निर्यात दो साल में हुआ दोगुना
Gustakhi Maaf: आस्था और विज्ञान फिर आमने-सामने
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में मिलेगी जल मितान की सेवाएं, सीएम बघेल बोले मूलभूत सुविधाओं में भागीदार बनेंगे जल मितान… टूल किट भी बांटे
Next Article चेतावनी: पटवारियों की हड़ताल को लेकर एक्शन मूड में सरकार, नोटिस जारी कर काम पर लौटने को कहा चेतावनी: पटवारियों की हड़ताल को लेकर एक्शन मूड में सरकार, नोटिस जारी कर काम पर लौटने को कहा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?