ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मिलेट्स मिशन के अंतर्गत संचालित कैफे रच रहे हैं सफलता का कीर्तिमान… कोरिया मिलेट्स कैफे ने एक माह में अर्जित किया 2 लाख रूपए का शुद्ध लाभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

मिलेट्स मिशन के अंतर्गत संचालित कैफे रच रहे हैं सफलता का कीर्तिमान… कोरिया मिलेट्स कैफे ने एक माह में अर्जित किया 2 लाख रूपए का शुद्ध लाभ

By Bhupendra Sahu
Published: June 12, 2023
Share
SHARE

12 महिलाओं समेत 18 को मिला रोजगार, एक माह में 2 लाख रूपए का लाभ
लोगों को लुभा रहे हैं मिलेट्स से बने स्वादिष्ट व्यंजन, रीपा केंद्रों में बनाए जा रहे उत्पादों का भी विक्रय

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक फसलों को बढ़ावा देने और प्रदेश में कुपोषण की दर को कम करने के उद्देश्य से मिलेट मिशन योजना की शुरूआत की गई है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2023 को ‘अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। साथ ही छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मिलेट्स से बने ब्यंजनो को लोगों की थाली तक पहुँचाने के उद्देश्य से राज्य के सभी जिलों में मिलेट्स कैफ़े खोले जाने हेतु प्रोत्साहित किया गया है। योजना के अंतर्गत राज्य के प्रत्येक जिले में मिलेट्स कैफे की शुरूआत की जा रही है। योजना के अंतर्गत कोरिया जिले में भी 10 मई से कोरिया मिलेट्स कैफे का संचालन शुरू किया गया है। संचालन के एक माह के भीतर ही कोरिया मिलेट्स कैफे ने सफलता का नया कीर्तिमान रच दिया है।

कोरिया मिलेट्स कैफे ने 12 महिलाओं के साथ ही कुल 18 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया है और इनके सामुहिक प्रयास से कैफे को एक माह में ही 2 लाख रूपए का शुद्ध लाभ हुआ है। कोरिया मिलेट्स कैफ़े कोरिया जिले में ज्वार, बाजरा, रागी, झंगोरा, बैरी, कंगनी, कुटकी (लघु धान्य), कोदो, चेना (चीना), सामा या सांवा, कुटकी और जौ आदि मिलेट से बने लजीज ब्यंजनो जैसे डोसा, चीला, इडली, खीर, गुलाबजामुन, कूकीज, का स्वाद लेने का एक मात्र स्थान है। ये कैफे शुरू होने के पहले दिन से ही लोंगो के लिए आकर्षण का केंद्र बनकर उभरा है । यहां आने वाले उपभोक्ताओं के लिए मिलेट्स के स्वादिष्ट ब्यंजनो के साथ बैठने की बेहतरीन ब्यवस्था, उत्तम सर्विस और सेल्फी प्वाइंट का भी प्रबंध किया गया है। कैफे में सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को म्यूजिक नाईट प्रोग्राम किया जाता है जिसकी वजह से लोग यहां आकर अपनी आउटिंग को मजेदार और खुशनुमा बनाते हैं।

कोरिया मिलेट्स कैफ़े का संचालन रोशनी महिला स्व-सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है। विगत एक माह में समूह ने कैफे का संचालन करते 2 लाख रूपए की आय अर्जित करते हुए भविष्य की नई संभावनाओं को जन्म दिया है। इससे मिलेट्स का उत्पादन करने वाले किसानों को अपने उत्पाद बेचने का स्थान प्राप्त हुआ है तो दूसरी तरफ कैफे में कार्यरत लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त होने का एक नया रास्ता भी मिला है।

CG Corona Update : छत्तीसगढ़ में एक्टिव मरीजों की संख्या 442 तक पहुंची, बीते 24 घंटे में 81 पॉजिटिव
CG Breaking : बैंक लोन दिलाने के नाम किसान से ठगी, बदमाशों ने खाते से पार किए रुपए, तीन आरोपी गिरफ्तार
रायपुर RCB का होम ग्राउंड!… सीएम साय से मिले रॉयल चैलेंजर्स के वीपी, टीम जर्सी किया भेंट कर दिया आमंत्रण
छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन में भाग लेने अब तक 2 लाख से ज्यादा लोगों ने किया ऑनलाइन पंजीयन…. 15 जून तक कर सकते हैं ऑनलाइन पंजीयन
Mann ki Baat: छत्तीसगढ़ के बच्चों से पीएम मोदी करेंगे मन की बात, मां कल्याणिका पब्लिक स्कूल के बच्चों में उत्साह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article क्या आपकी त्वचा भी हो गई है रूखी और बेजान तो आज ही करें एलोवेरा का इस्तेमाल
Next Article फलों का सेवन करते समय भूल से भी न करें ये गलतियां, पहुंचा सकता है नुकसान

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?