ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग पुलिस ने की एक दिन में सैकडों बसों की जांच, 38 बसों में खामी, 50 हजार से ज्यादा का जुर्माना भी किया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग पुलिस ने की एक दिन में सैकडों बसों की जांच, 38 बसों में खामी, 50 हजार से ज्यादा का जुर्माना भी किया

By Mohan Rao
Published: June 11, 2023
Share
सेक्टर-6 पुलिस ग्राउंड में स्कूल बसों की जांच
SHARE

भिलाई। स्कूल खुलने से पहले दुर्ग पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश के अनुसार स्कूली बसों की जांच की। दुर्ग यातायात पुलिस व परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से पुलिस ग्राउण्ड सेक्टर 6 जांच शिविर लगाया गया। रविवार को 23 स्कूलों के 262 बसों की जांच की गई। जांच के दौरान इन बसों में से 38 बसों में खामियां पाई गई। इनसे 50 हजार से ज्यादा का जुर्माना वसूल किया गया। वहीं खामियों को सुधारने के बाद फिर से जांच कराने का निर्देश दिया गया।

स्कूल बसों की जांच के दौरान वाहन का रजिस्टेशन, परमिट, फिटनेश, बीमा, पीयूसी, रोड टैक्स, वाहन चालक का लायसेंस चेक किया गया। इसके बाद वाहनो का मैकनिकल फिटनेश जांच किया गया जिसके अंतर्गत हेड लाईट, ब्रेक लाईट, पार्किग लाईट, इन्डिकेटर लाईट, बैक लाईट, मीटर, स्टेरिंग की स्थिति, टायर की स्थिति, क्लच, ऐक्सीलेटर, सीट की स्थिति, हॉर्न की स्थिति, वॉयपर एवं वाहन में आगे पीछे रिफ्लेक्टर लगा है कि नहीं चेक किया गया।

चेंकिग के क्रम में सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित मापदण्ड के अनुरूप जैसे वाहन में जीपीएस, सीसीटीवी कैमरा, स्पीड गर्वनर, प्रेर्शर हार्न, आपातकालीन खिडकी, स्कूल का नाम, टेलीफोन नंबर, चालक का मोबाईल नंबर, फर्स्ट ऐड बॉक्स, अग्नि शमन यंत्र, स्कूल बस के आगे पीछे स्कूल बस लिखा है की नहीं चेक किया गया। इसके बाद चालक परिचालक के स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई जिसमें बीपी, शुगर, एवं आंखो की जांच जिला हास्पिटल दुर्ग द्वारा किया गया।

जांच के दौरान यातायात पुलिस विभाग द्वारा बिना फिटनेश 07, बिना परमिट 04, बिना वर्दी 18, बिना अग्नि शमन 02, बिना वायपर 02, बिना रिफ्लेक्टर 06, बिना ब्रेक लाईट 02 कुल 38 स्कूली बसो पर चालान करते हुए 50800 रुपए समन शुल्क वसूल किया गया। चेकिग के दौराना पायी गयी खामियां को 01 सप्ताह में पूर्ण कर पुनः चेक कराने निर्देशित किया गया। इस मौके पर डीएसपी सतीश ठाकुर वाहन चालकों को लापरवाही न करने, कंडक्टर के द्वारा दरवाजे पर खड़ा ना रहने, स्कूल बच्चे को सुरक्षित उतारने चढ़ाने एवं किसी भी प्रकार का नशीली पदार्थ का सेवन ना करने की समझाइश दी गई।

नक्सल प्रभावित किस्टाराम और मुकर्रम जैसे अंदरूनी क्षेत्रों के मरीजों को मिली नई दृष्टि
मोर गांव मोर पानी महा अभियान : जल संरक्षण के लिए कांकेर में जोरदार पहल
बस्तर के जंगल-नदी को पार कर स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही मलेरिया जाँच : चतुर्थ मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण…
पुलिस की बड़ी लापरवाही: कोर्ट परिसर से चकमा देकर कैदी फरार, दो आरक्षक सस्पेंड
तीन दिन की धान खरीदी में आकड़ा 3 लाख टन के पार, किसानों को 502.53 करोड़ रूपए का हो चुका भुगतान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: फेफड़ा ही नहीं बचा तो कोरोना खा जाएगा
Next Article कांग्रेस का संभागीय सम्मेलन खत्म, कुमारी शैलजा ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा-जनता कांग्रेस के साथ कांग्रेस का संभागीय सम्मेलन खत्म, कुमारी शैलजा ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा-जनता कांग्रेस के साथ

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?