ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दसवीं और बारहवीं बोर्ड के टॉपर्स 10 जून को करेंगे हेलीकॉप्टर जॉयराईड, मुख्यमंत्री बघेल करेंगे मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

दसवीं और बारहवीं बोर्ड के टॉपर्स 10 जून को करेंगे हेलीकॉप्टर जॉयराईड, मुख्यमंत्री बघेल करेंगे मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

By Mohan Rao
Published: June 9, 2023
Share
हेलीकॉप्टर जॉयराइड
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वर्ष 2023 की कक्षा दसवीं और बारहवीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षा में प्रावीण्य सूची में जगह बनाने वाले 78 विद्यार्थी 10 जून को सुबह 7 बजे से राजधानी के पुलिस परेड ग्राउण्ड से हेलीकॉप्टर द्वारा जॉयराईड करायी जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बच्चों द्वारा की गई साल भर की कड़ी मेहनत के लिए इन विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 जून को सुबह 11.30 बजे स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना अंतर्गत कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान करेंगे। योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वर्ष 2023 की वार्षिक परीक्षा में कक्षा 10वीं और 12वीं के 88 छात्र-छात्राओं का सम्मान होगा। सम्मान समारोह मुख्यमंत्री निवास में आयोजित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रावीण्य सूची में शामिल प्रत्येक छात्र-छात्राओं को डेढ़-डेढ़ लाख रूपए और प्रशस्ति पत्र प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा समारोह में मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को सिल्वर मेडल भी प्रदान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वर्ष 2023 की वार्षिक परीक्षा में कक्षा 10वीं में 48 और कक्षा 12वीं में 30 छात्र-छात्राओं ने प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया है। मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ ही हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी परीक्षा के विशेष पिछड़ी जनजाति के 5-5 मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम प्रतिभा सम्मान समारोह की अध्यक्षता करेंगे। संसदीय सचिव श्री द्वारिकाधीश यादव समारोह के अतिविशिष्ट अतिथि होंगे। विधायक रामपुकार सिंह, धनेन्द्र साहू, अनिता शर्मा, देवेन्द्र यादव और राजमन बेंजाम समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि गतवर्ष 2022 में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त 125 मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के वादे के अनुरूप हेलीकॉप्टर में जॉय राईडिंग करायी गई थी। शनिवार 10 जून को वर्ष 2023 की प्रावीण्य सूची में शामिल मेधावी विद्यार्थी सुबह 7 बजे से हेलीकॉप्टर से जॉय राईडिंग करेंगे।

अब तक कोविड मृतकों के 281 परिजनों को मिले जीवन ज्योति बीमा योजना के दो लाख रुपए
छत्तीसगढ़ के 3.75 लाख गरीबों मजदूरों और निराश्रितों के लिए भोजन, राशन एवं मास्क की व्यवस्था
10वीं बोर्ड परीक्षा में बेटा हुआ फेल, परिवार में जरा भी दुख नहीं, केक काटकर मनाया जश्न
मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने क्षेत्रीय प्रतिनिधियों एवं नागरिकों से की भेंट, समस्याओं के निराकरण का दिलाया भरोसा…
गुजरात में भिलाई के युवा नेता शाहिद का धुआंधार जनसभा व बैठकों का दौर …. अब तक 12 से अधिक जिलों का दौरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Crime : लव ट्रायंगल में छात्र की हत्या, तीन दिन पहले सड़क पर मिली थी लाश… तीन आरोपी गिरफ्तार
Next Article रीपा के तर्ज पर भिलाई में खुलेगा इंड्रस्टिज पार्क, एमआईसी ने दी स्वीकृति

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?