ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पहली फिल्म हिट देने के बाद भी इंडस्ट्री में पांव नहीं जमा सकीं ये चार एक्ट्रेस…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

पहली फिल्म हिट देने के बाद भी इंडस्ट्री में पांव नहीं जमा सकीं ये चार एक्ट्रेस…

By Sonu Sahu
Published: June 8, 2023
Share
SHARE

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए बहुत से कलाकार अपनी किस्मत आजमाते हैं। इनमें से बहुत से ऐसे भी आर्टिस्ट हैं, जिन्हें बड़ी फिल्मों से एक्टिंग डेब्यू करने का मौका है। बड़े पर्दे पर उनकी ये फिल्में हिट भी रहीं। हालांकि, इसके बाद वे इस सफलता को बरकरार नहीं रख पाए। हिंदी सिनेमा में ऐसी कई अदाकाराएं शामिल हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत इंडस्ट्री के बड़े-बड़े स्टार्स के साथ की, लेकिन फिर भी सफलता उनके हाथ नहीं लगी। आइए जानते हैं बॉलीवुड की ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में जो फिल्म इंडस्ट्री में पहली हिट फिल्म देने के बाद भी बड़े पर्दे से गायब ही रहीं।

सोनल चौहान:- अभिनेत्री सोनल चौहान ने अपने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत फिल्म जन्नत से की थी। इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। इसके बाद भी उनका करियर उड़ान नहीं भर सका। पहली फिल्म के बाद उन्होंने बिग बी के साथ बुड्ढा होगा तेरा बाप में काम किया था, लेकिन यह फिल्म बड़े पर्दे पर कमाल नहीं दिखा सकी। बाद में, वह धीरे-घीरे इंडस्ट्री से गायब होती चली गईं।

ग्रेसी सिंह:- ग्रेसी सिंह का बॉलीवुड में डेब्यू काफी शानदार रहा था। फिल्म लगान ने उन्होंने अपनी शुरुआत की थी। यह फिल्म टिकट खिड़की पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसके बाद वह मुन्नाभाई एमबीबीएस में नजर आईं। हालांकि दो बड़ी हिट फिल्मों के बाद भी उनका करियर ग्राफ नीचे चला गया और धीरे-धीरे वह इंडस्ट्री से ओझल हो गईं।

प्राची देसाई:- प्राची देसाई ने एक्टिंग की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी। यहां सफलता मिलने के बाद उन्होंने फिल्मों की तरफ रुख किया। अभिनेत्री की पहली फिल्म रॉक ऑन थी। फरहान अख्तर स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही, लेकिन इससे प्राची को कुछ खास मदद नहीं मिली। रॉक ऑन के बाद वह कई फिल्मों में नजर आईं। हालांकि, उम्मीद के मुताबिक उन्हें सफलता नहीं मिल सकी।

ईशा गुप्ता:- ईशा गुप्ता भी इस लिस्ट में शामिल हैं। ईशा को उनकी बोल्डनेस के लिए जाना जाता है। साल 2007 में फेमिना मिस इंडिया में भाग लिया था। इसके अलावा ईशा को मिस फोटोजेनिक का अवॉर्ड भी मिल चुका है। फिल्म जन्नत 2 से उन्होंने फिल्मों में एंट्री की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही, लेकिन इसके बाद उन्होंने कई फ्लॉप फिल्में दीं। फिलहाल ईशा फिल्मों में कम ही दिखती हैं।

अनूठा विवाह, एक प्रेमी-दो प्रेमिका, दोनों से एक मंडप में की शादी, एक-एक बेटी पहले से
भेंट मुलाकात के दौरान की गई घोषणाओं को पूरा कर रहे विधायक देवेन्द्र यादव, वार्ड 43 और 44 में विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
भानुप्रतापपुर उपचुनाव का सहप्रभारी एनएसयुआई नेता ने छात्रा से किया रेप… शिकायत के बाद हुआ गिरफ्तार
धमाकेदार कॉन्टेंट के साथ ओटीटी पर आ रहीं वाणी कपूर
संजना संघी ने साइन की नई फिल्म! मिला पंकज त्रिपाठी का साथ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ब्लॉकबस्टर फिल्मों का हिस्सा बनने से चूक गए ये 4 सितारे, खुद किया था इनकार
Next Article हरमन बावेजा का खुलासा, बोले- लवस्टोरी 2050 की आलोचना ने कर दिया था आहत…
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?