ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: केन्द्र ने बढ़ाई खरीफ फसलों की एमएसपी : सीएम बघेल बोले- किसानों के साथ नाइंसाफी, बेहतर बढ़ोत्तरी की थी उम्मीद
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

केन्द्र ने बढ़ाई खरीफ फसलों की एमएसपी : सीएम बघेल बोले- किसानों के साथ नाइंसाफी, बेहतर बढ़ोत्तरी की थी उम्मीद

By Mohan Rao Published June 8, 2023
Share
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
SHARE

रायपुर Raipur. केंद्र सरकार ने चुनावी वर्ष में किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। धान सहित विभिन्न फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी गई है। धान के समर्थन मूल्य में सरकार ने 143 रुपए की वृद्धि की है। वहीं अन्य फसलों का समर्थन मूल्य भी बढ़ाया है। केन्द्र सरकार की एमएसपी में वृद्धि के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि किसानों के साथ नाइंसाफी है। केन्द्र सरकार की धान पर एमएसपी में बढ़ोत्तरी काफी कम है। देश के किसानों को इससे ज्यादा की उम्मीद थी।

बता दें बुधवार को केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने विपणन सत्र 2023-24 के दौरान सभी स्वीकृत खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। सरकार ने फसल उत्पादकों को उनकी उपज के लिए लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने और फसलों में विविधीकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विपणन सत्र 2023-24 हेतु खरीफ फसलों के एमएसपी में वृद्धि की है। इसमें सर्वाधिक वृद्धि तिल की फसल में एवं न्यूनतम वृद्धि मक्का में की गई है। वहीं लागत से अधिक लाभ वाली फसल में बाजरा के भाव सबसे अधिक है।

केन्द्र के पास देने को पैसा नहीं
बिलासपुर में कांग्रेस के संभागीय सम्मेलन के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि कहा कि केंद्र के पास देने के लिए पैसा नहीं है। चुनावी वर्ष में उम्मीद थी कि किसानों के लिए बेहतर होगा, लेकिन धान में प्रति क्विंटल 143 रुपए की बढ़ोतरी किसानों के साथ नाइंसाफी है। यह समर्थन मूल्य बहुत कम है। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव के समय 200 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि की थी। इस बार देश भर के किसान आंदोलनरत हैं। फिर भी 133 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है, जो आंदोलनरत किसानों के साथ अन्याय और नाइंसाफी है।

एक नजर में देखें में फसलों पर कितनी बढ़ी एमएसपी

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Mohan Rao June 8, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 16 की उम्र में शिल्पा को मिला था पहला विज्ञापन, एक्ट्रेस ने ‘Baazigar’ से जीती थी अभिनय की बाजी
Next Article ब्लॉकबस्टर फिल्मों का हिस्सा बनने से चूक गए ये 4 सितारे, खुद किया था इनकार

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?