बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एनएच 30 पर भीषण सड़क हादसा हो गया है। हादसे में शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा नेशनल हाइवे से लगे ग्राम चिटौद के पास बरडिया राइस मिल के पास की है। अज्ञात वाहन ने शिक्षक को कुचल दिया जिससे उसके चीथड़े उड़ गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक शिक्षक की पहचान श्रवण कुमार ठाकुर (45) के रूप में हुई।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मोखा थाना भखारा निवासी श्रवण कुमार ठाकुर (45) केशकाल विकासखंड के ग्राम बनिया गांव में शिक्षक के रूप में पदस्थ थे। वह अपने घर से स्कूल के काम से केशकाल गए हुए थे। वापसी में राइस मिल के समीप अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी जिससे वह वाहन के छक्के के नीचे आ गए। वाहन ने उन्हें बुरी तरह से कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि मृतक के शव के चीथड़े उड़ गए थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों की सूचना दी। वहीं अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।




