ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : पड़ोस के दो युवकों ने रेप के बाद की थी महिला की हत्या, 10 दिन पहले नग्न अवस्था में मिली थी लाश… आरोपी गए जेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

CG Crime : पड़ोस के दो युवकों ने रेप के बाद की थी महिला की हत्या, 10 दिन पहले नग्न अवस्था में मिली थी लाश… आरोपी गए जेल

By Mohan Rao
Published: June 8, 2023
Share
रेप के बाद हत्या करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
SHARE

दंतेवाड़ा Dantewada. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में 10 दिन पहले नग्न अवस्था में मिली महिला की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।  जिले के गीदम थाना क्षेत्र के गांव में महिला की नग्न लाश मिलने से हड़कंप मच गया था। शुरुआती जांच में ही पुलिस ने कहा था कि महिला की रेप के बाद हत्या की गई। अब इस मामले में 10 दिन बाद पुलिस ने महिला के पड़ोस के ही दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों युवकों ने ही महिला का रेप किया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। दंतेवाड़ा के SP गौरव राय ने बुधवार शाम को इस मामले का खुलासा किया है।

बता दें 30 मई को दंतेवाड़ा जिले के गीदम ब्लॉक के हाऊरनार ग्राम पंचायत की रहने वाली 25 साल की शादीशुदा महिला का नग्न शव उसके घर से महज 500 मीटर की दूरी पर मिला था। शाम को पानी भरने महिला घर वापस नहीं लौटी। दूसरे दिन उसकी तलाश की गई तो उसका शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। पीएम रिपोर्ट के आधार पर रेप व हत्या का मामला दर्ज किया गया। 10 बाद पुलिस को इसमें सफलता मिली। पुलिस ने इस मामले में महिला के पड़ोस में रहने वाले दशाराम भास्कर (25) और मुन्नाराम भास्कर (19) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि घटना 29 मई है। 25 महिला पर उसके पड़ोस में रहने वाले युवक दशाराम भास्कर और मुन्नाराम भास्कर की बुरी नजर थी। 29 मई की शाम को महिला कुएं से पानी भरने गई हुई थी। कुएं से पानी भरकर वह लौट रही थी। इस बीच दोनों युवकों की नजर उस पर पड़ गई। दोनों ने उसका रास्ता रोका और मुंह दबाते हुए झाड़ियों में ले गए। यहां दोनों ने बारी बारी महिला से दुष्कर्म किया और राज खुलने के डर से वहीं पर महिला की साड़ी उतारकर गला घोंट दिया। महिला की नग्न लाश को वहीं छोड़कर फरार हो गए।

जांच के दौरान शुरुआती साक्ष्य से पुलिस को यह शक था कि आरोपी गांव के ही हो सकते हैं। इस बीच मुखबिर के माध्यम से दोनों युवकों की संदिग्ध गतिविधियों का पता चला। यह भी पता चला कि घटना वाले दिन इन दोनों को देखा गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया और कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने सच्चाई उगल दी। इसके पुलिस ने दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर महानदी के तटीय क्षेत्रों में राहत-बचाव के लिए प्रशासन मुस्तैद
प्रदेश में धान खरीदी का आंकड़ा 8.66 लाख मीटरिक टन के पार
नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026 पारित, वित्तमंत्री बोले- शहरी विकास को मिलेगी नई दिशा
पीएम मोदी ने किया बिरसा मुंडा संग्रहालय का उद्घाटन, बोले- जीवन का ज्यादातर समय आदिवासियों के साथ बीता
CG Big Breaking : सरकारी कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा… सरकार के इस आदेश से खिले चेहरे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article SCST Court Murder Case : ट्रॉमा सेंटर में बच्ची से मिले मुख्यमंत्री, फायरिंग के दौरान हो गई थी घायल SCST Court Murder Case : ट्रॉमा सेंटर में बच्ची से मिले मुख्यमंत्री, फायरिंग के दौरान हो गई थी घायल
Next Article CG Accident : भीषण सड़क हादसे में शिक्षक की मौत, अज्ञात वाहन ने कुचला, शव के चीथड़े उड़े

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?