महासमुंद Mahasamund : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बीती रात स्कॉर्पियो की ठोकर से बाइक सवार शख्स की मौत हो गई। हादसा यहां के छत्रपति शिवाजी चौक के पास की है। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा। मृतक की पहचान सुरेश द्विवेदी के रूप में हुई है। सुरेश द्विवेदी कांग्रेस के नेता थे और जिला कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष रहे। सड़क हादसे में इनकी मौत से इनके समर्थकों में शोक की लहर है।

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता सुरेश द्विवेदी बुधवार आधी रात को बाइक से अपने घर लौट रहे थे। अभी यह छत्रपति शिवाजी चौक पहुंचे और वहां से टर्न किया। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही है तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुरेश द्विवेदी सड़क पर काफी दूर जाकर गिरे। उनकी बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद स्कॉर्पियों चालक भाग निकला।
इधर हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ जुट गई। मौके पर राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची कांग्रेस नेता को अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने सुरेश द्विवेदी को मृत घोषित कर दिया है। हादसे की सूचना उनके परिवार को दी गई। वहीं हादसे के बाद फरार स्कॉर्पियो चालक की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है वाहन चालक की पहचान के लिए आसपास सीसी टीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।




