ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पिलर और स्लैब के बीच फंसा बच्चा, एसडीआरएफ कर रही रेस्क्यू… दो दिन से लापता था बच्चा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पिलर और स्लैब के बीच फंसा बच्चा, एसडीआरएफ कर रही रेस्क्यू… दो दिन से लापता था बच्चा

By Mohan Rao
Published: June 8, 2023
Share
रेस्क्यू में लगी एसडीआरएफ व प्रशासन की टीम
SHARE

रोहतास। दो दिन से लापता बच्चा निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पिलर पर स्लैब के बीच फंस गया है। उसे सकुशल निकालने एसडीआरएफ की टीम कवायद कर रही है। यह फ्लाईओवर सोन नदी के ऊपर बन रहा है। नसरीगंज-दाऊदनगर पुल के इस पुल एक नंबर पिलर और स्लैब के बीच फंसे 11 वर्षीय बच्चे को बीते 24 घंटे से निकालने का प्रयास किया जा रहा है इसके  बाद भी नहीं निकाला जा सका है। गैप से बच्चे का हाथ दिख रहा है और रुक-रुक कर रोने की आवाज भी सुनाई दे रही है।

बुधवार के शाम से शुरू हुआ बचाव कार्य से बच्चे को नहीं निकाला जा सका है। गुरुवार सुबह फिर से बच्चे को रेस्क्यू करने की कोशिश की जा रही है। एसडीआरएफ की टीम ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ मौके पर पहुंची है। पुल को ऊपर से तोड़कर बच्चे तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। इस घटना के बाद नासरीगंज इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।

दरअसल 11 वर्षीय बच्चा खिरिआवं गांव निवासी शत्रुध्न प्रसाद उर्फ भोला का पुत्र रंजन कुमार है। वह पिछले दो दिन से लापता था। बच्चा मानसिक रूप से कमजोर है। परिजन लगातार इधर-उधर उसकी तलाश कर रहे थे। इस बीच रास्ते से गुजर रही एक महिला ने बच्चे के रोने की आवाज सुन लोगों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने रस्सी और सीढ़ी के सहारे बच्चे तक पहुंचने की कोशिश की लेकिन वेलोग असफल रहे। जिंदगी और मौत से लड़ रहे बच्चे को बचाने अब एसडीआरएफ व प्रशासन की टीम प्रयास कर रही है।

Gustakhi Maaf: औकात से बाहर का फोन
बलरामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के छह लोगों की मौत
पीएम मोदी की दूसरी जनचौपाल, कहा- हर क्षेत्र में हुआ है विकास
Gustakhi Maaf: आदिवासी समाज की जबरदस्त पहल
Bhilai Breaking : नशे में धुत बाइक सवार डिवाइडर से टकराए, मदद करने पहुंचे लोगों से करने लगे गाली गलौच… देखें लाइव Video
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग जिले के इस गांव के 4.15 एकड़ क्षेत्र में रीपा केन्द्र स्थापित, प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी यूनिट से 37 युवाओं को मिलेगा रोजगार दुर्ग जिले के इस गांव के 4.15 एकड़ क्षेत्र में रीपा केन्द्र स्थापित, प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी यूनिट से 37 युवाओं को मिलेगा रोजगार
Next Article CG Breaking : खड़ी ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल… शादी से लौट रहे थे तीनों

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?