ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big News : बीजापुर में आइईडी ब्लास्ट की चपेट में आए सीआरपीएफ के तीन जवान, सुकमा में इनामी नक्सली गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

Big News : बीजापुर में आइईडी ब्लास्ट की चपेट में आए सीआरपीएफ के तीन जवान, सुकमा में इनामी नक्सली गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: June 5, 2023
Share
बीजापुर में आईडी विस्फोट
SHARE

बीजापुर/सुकमा Bijapur/Sukma. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर में नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाया है। सोमवार सुबह किए गए आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आकर सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए हैं। इनमें से एक जवान की हालत गंभीर है। तीनों जवानों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत देखकर बेहतर इलाज के लिए रायपुर एयरलिफ्ट करने की तैयारी है। वारदात गंगालूर थाना क्षेत्र में हुई है। इधर सुकमा में एक इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुसनार से सीआरपीएफ 222वीं और 85वीं बटालियन के जवान सोमवार सुबह एरिया डॉमिनेशन के लिए निकले थे। जवान गंगालूर की तरफ आगे बढ़ रहे थे, इसी दौरान सुबह करीब 10.30 बजे टेकामेटा पहाड़ी के पास नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। इसकी चपेट में आकर 222वीं बटालियन का जवान विशाल, 85वीं बटालियन के जवान रिफान साहू और अमित कुमार घायल हो गए। आईडी ब्लास्ट में जवान रिफान साहू के गले में और अंदरूनी चोटें लगी हैं। वहीं जवान अमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ब्लास्ट के चलते उनका पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। तीनों जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद एयर लिफ्ट कर रायपुर रवाना किया जा रहा है। बीजापुर एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने इस घटना की जानकारी दी है।

सुकमा में इनामी नक्सली गिरफ्तार
बीजापुर आईडी ब्लास्ट के बीच सुकमा में इनामी नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुलिस ने एक लाख का इनामी नक्सली मिलिशिया प्लाटून कमांड इन चीफ सोढ़ी देवा को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी नक्सली पर एक लाख रुपए का इनाम है। उसके पास नक्सलियों के सुरपनगुडा आरपीएस मिलिशिया प्लाटून कमांड की जिम्मेदारी थी। बताया जा रहा है कि, सोढ़ी देवा एक दर्जन से ज्यादा नक्सली वारदातों में शामिल रहा है। 25 फरवरी को जगरगुंडा- कुंदेड़ मार्ग पर घटित नक्सली हमले में भी शामिल था। इसमें तीन जवान शहीद हुए थे।

मुख्यमंत्री साय ने समझी पीड़ा, तुरंत बढ़ाया कदम – रमन निर्मलकर को सौंपा श्रवण यंत्र
IAS Transfer : छत्तीसगढ़ सरकार ने किया 11 आईएएस अफसरों का तबादला, लिस्ट में अंकित आनंद और बसवराजू एस जैसे अफसरों के नाम
Encounter : बस्तर संभाग के तीन जिलों की सीमा पर 500 जवानों से घिरे नक्सली, पांच नक्सली ढेर… तीन के शव बरामद
बिहार में चुनावी शंखनाद: तीन चरण में होंगे चुनाव, 28 अक्टूबर को पहला चरण…. 10 नवंबर को मतगणना
कई तरह के संक्रमण से बचाने में सबसे कारगर है यह औषधि, खून साफ रखने का भी है रामबाण तरीका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बारनवापारा में सैलानियों के लिए नया म्यूजियम और लायब्रेरी की स्थापना, लग्जरी फैमली कॉटेज भी बारनवापारा में सैलानियों के लिए नया म्यूजियम और लायब्रेरी की स्थापना, लग्जरी फैमली कॉटेज भी
Next Article कोरबा में रेत से भरा ट्रेक्टर पलटा, ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच दब गए दो लोग, एक ने कूदकर बचाई जान

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?