दुर्ग। मोहन नगर पुलिस ने दुष्कर्म के फरार आरोपी को नागपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दुर्ग की युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था। यही नहीं आरोपी ने युवती से अप्राकृतिक सैक्स भी किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीडिता की शिकायत के बाद मोहन नगर पुलिस एक्शन में आई। इस दौरान पुलिस को आरोपी का लोकेशन नागपुर का मिला। मोहन नगर पुलिस की एक टीम नागपुर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया।

मोहन नगर थाना प्रभारी विपिन रंगारी ने बताया कि 8 मई को पीड़िता ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत प्रस्तुत किया। शिकायत में उसने बताया कि ए- 24 बलराम नगर भिंड रोड, थाना गोले का मंदिर जिला ग्वालियर मध्यप्रदेश निवासी मनीष शर्मा से उसका परिचय हुआ था। मनीष शर्मा ने पीडिता को शादी का झांसा दिया और उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद यह सिलसिला चलता रहा। इस बीच आरोपी ने अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाया है व जान से मारने की धमकी भी दी।
इस मामले में पीड़िता की शिकायत के बाद मनीष शर्मा के खिलाफ 376(2)(N),377,506 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने इसके लिए एक टीम बनाई और आरोपी की पता साजी की जा रही थी। आरोपी लगातार फरार था। इस बीच आरोपी मनीष शर्मा की लोकेशन नागपुर में मिला। मोहन पुलिस ने आरोपी को नागपुर से गिरफ्तार कर दुर्ग लेकर पहुंची। दुर्ग में उसे विधिवत न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। इस पूरी कार्रवाई एसआई उमा ठाकुर, प्रधान आरक्षक मनीष कुमार, नवीन यादव की सराहनीय भूमिका रहीं ।




