ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Breaking : मोबाइल चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, सुबह मिली लाश तो खुला मामला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

CG Breaking : मोबाइल चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, सुबह मिली लाश तो खुला मामला

By Mohan Rao
Published: June 2, 2023
Share
SHARE

बलरामपुर Balrampur. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। शादी में डीजे पर डांस करने के दौरान वहां रखा एक मोबाइल युवक ने उठा लिया। तलाशी के दौरान मोबाइल युवक के पास बरामद हो गया। फिर क्या था नशे में धुत आरोपियों ने युवक को पहले बुरी तरह पीटा और उसके बाद घसीटते हुए खेत में ले गए जहां उसकी गला दबा कर हत्या कर दी। दूसरे दिन सुबह युवक की लाश मिली। इस मामले में पुलिस 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला कुसमी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम नवडीहा निवासी अनुरंजन केरकेट्टा (22) बुधवार को अपने साथी बिजेंद्र मिंज और आनंद मिंज के साथ गोविंदपुर में रिश्तेदार सुरेंद्र मिंज की बेटी की शादी में शामिल होने गया था। रात करीब 10 बजे विदाई के बाद डीजे में गांव के युवक डांस कर रहे थे। अनुरंजन केरकेट्टा भी डांस करने लगा। वहां पर दो मोबाइल रखे हुए थे। इसमें से गोविंदपुर के युवक नरेंद्र राम का मोबाइल अनुरंजन ने उठा लिया। मोबाइल गायब होने की जानकारी मिलने पर नरेंद्र राम के साथियों ने तलाश की।

गांव के युवक विरेश बड़ा, प्रकाश चंद, विनोद बड़ा, अमृतराम, रूपदेव राम और नरेन्द्र राम सहित अन्य युवकों ने मोबाइल के बारे में पता किया तो वह अनुरंजन के पास से बरामद हो गया। इसके बाद नशे में धुत युवकों ने अनुरंजन को पीटना शुरू कर दिया। उसे मारते हुए खेत की ओर ले गए और उसका गला दबा दिया। शेष युवकों ने उसके चेहरे, सीने और कनपटी पर  लात-घूसों से मारा। इससे अनुरंजन बेहोश हो गया। इसके बाद उसे वहीं छोड़कर सभी फरार हो गए।

दूसरे दिन गुरुवार की सुबह अनुरंजन का शव खेत में पड़ा मिला। इसके बाद गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी। परिजनों की शिकायत पर एसपी डा. लाल उमेद सिंह ने एसडीओपी रितेश कुमार चौधरी के नेतृव में टीम गठित कर जांच शुरू की। जांच के दौरान युवक की पिटाई की बात सामने आई। इस मामले में देर शाम विरेश बड़ा (25), रूपदेव राम (23), प्रकाश चंद (18), विनोद बड़ा (28), अमृत राम (36), नरेन्द्र राम (32) को गोविंदपुर से गिरफ्तार किया गया। हत्या के मामले में सभी कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

मुख्यमंत्री बघेल ने नवा रायपुर में विश्वस्तरीय बैडमिंटन अकादमी का किया शुभारंभ… कहा- खेल अकादमियों के प्रारंभ होने से छत्तीसगढ़ में बनेगा खेलों के लिए अच्छा वातावरण
बड़ा फैसला: नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास तेज करने की तैयारी, वन भूमि के डायवर्जन को केंद्र ने दी अनुमति
तालिबान का डर: अफगानिस्तान से हर सप्ताह 30 हजार लोग दूसरे देशों का कर रहे रुख
Bhilai : 11 साल पुराने हत्या के मामले में फरार आरोपी पकड़ाया, भेष व ठिकाने बदल-बदल कर पुलिस को दे रहा था चकमा
समझाइस के बावजूद कब्जा न हटाने पर निगम लेगा अब बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण हटाने के दिए सख्त चेतावनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भेंट मुलाकात : सेक्टर -8 पहुंचे विधायक देवेन्द्र, चाय की चुस्की के संग लोगों के साथ हुई विकास पर चर्चा
Next Article कुम्हारी में मुख्यमंत्री बघेल ने बड़ा तालाब का किया लोकार्पण, कुम्हारी के लोगों को मिला मनोरंजन का स्थल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?