ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG News : दुष्कर्म का आरोपी मेडिकल कॉलेज से हथकड़ी निकालकर भागा, देखते रह गए संतरी… होना था बवासीर का ऑपरेशन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

CG News : दुष्कर्म का आरोपी मेडिकल कॉलेज से हथकड़ी निकालकर भागा, देखते रह गए संतरी… होना था बवासीर का ऑपरेशन

By Mohan Rao
Published: June 2, 2023
Share
अस्पताल के इसी वार्ड से भागा था बंदी
SHARE

अंबिकापुर।  छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर मेडिकल कालेज अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती दुष्कर्म का आरोपी कैदी गुरुवार देर रात हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। बंदी को मनेंद्रगढ़ जेल से इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज लाया गया। बंदी को बवासीर की शिकायत थी और उसका दो दिन में ऑपरेशन होने वाला था। खासबात यह है कि जिस समय बंदी भागा उस समय जेल संतरी वार्ड के बाहर ड्यूटी पर थे।

मिली जानकारी के अनुसार मनेंद्रगढ़ पुलिस ने बिहार के बेगुसराय में ग्राम नवागोठी निवासी गोपाल रजक ( 29) को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया था। घटना के समय वह मनेन्द्र गढ़ में रहता था। पुलिस ने उसने जेल भेज दिया था। इस बीच उसकी तबीयत खराब होने पर जांच की गई तो बवासीर से पीड़ित मिला। इसके बाद जेल उसे  30 मई को अंबिकापुर सेंट्रल जेल भिजवा दिया। सेंट्रल जेल से उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल के जेल वार्ड में रखा गया था।

मेडिकल कालेज अस्पताल में जांच के बाद बंदी ने आपरेशन के लिए सहमति भी दे दी थी। आने वाले एक दो दिन में उसका ऑपरेशन होना था। इस बीच गुरुवार देर रात करीब 12 बजे बिस्तर में बंधी हथकड़ी को कलाई से खिसकाकर पिछले दरवाजे से आरोपी गोपाल रजक फरार हो गया। बंदी की निगरानी के लिए तैनात संतरियों को इसकी भनक भी नहीं लगी। बंदी के भागने के कुछ देर बाद जब संतरी वार्ड में पहुंचे तो बंदी गायब मिला। इसके बाद उसकी काफी तलाश की गई लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। दुष्कर्म के विचाराधीन बंदी के भाग निकलने से यहां के सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

बीएसपी कर्मी श्रीमती के सबिता ने जीता मिसेस सिल्वर का खिताब
सुरक्षाबलों की गिरफ्त में आया नक्सली, सर्चिंग के दौरान मिली सफलता…. विस्फोटक सामग्री बरामद
छत्तीसगढ़ विजन @/2047’’ डॉक्यूमेंट तैयार करने अफसरों की बैठक, लॉजिस्टिक हब के रूप में विकसित करने पर जोर
दुर्ग पुलिस की कार्रवाई : वाहन चोर गिरोह पकड़ाया, 11 दोपहिया वाहन के साथ 4 बदमाश गिरफ्तार
इस हार से हैरान हूं, न जाने क्यों भाजपा को जिता रही है जनता: हरीश रावत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अगस्त में पीएम मोदी का भिलाई दौरा : IIT का करेंगे लोकार्पण, नेशनल हाइवे पर बने फ्लाई ओवर भी करेंगे समर्पित
Next Article इंजीनियरों को नगरीय विकास के क्षेत्र में काम करने का मिलेगा मौका, स्वच्छ ट्यूलिप इन्टर्नशिप के लिए आवेदन 15 जून तक

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?