भिलाई। विधायक देवेन्द्र यादव की भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान की गई एक और घोषणा पूरी हो गई है। नगर निगम भिलाई क्षेत्र के वार्ड नंबर 48 जोन 3 खुर्सीपार के पंप हाउस मैदान हाईमास्ट की रोशनी से जगमगा उठा है। 20 लाख की लागत से यहां हाईमास्क लाइट लगाया गया है। इससे अब रात में यहां अंधेरा नहीं होगा। लोग रात में यहां वाकिंग करने के लिए आते जाते हैं तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगा।
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल पर यह सौगाम मिली है। विधायक देवेन्द्र यादव लगातार भेंट मुलाकात कर रहे हैं और इस दौरान जोन-3 के लोगों ने पंप हाउस में हाईमास्ट लाइट की मांग की थी। विधायक देवेन्द्र यादव को लोगों ने बताया कि पंप हाउस मैदान में रात के समय अंधेरा छाया रहता है। लोग परेशान होते हैं। रात के अंधेरे में असामाजिक लोगों ने इसे अपना अड्डा बना लिया है। रात में बैठकर शराब खोरी करते है। लोग इसलिए यहां मैदान का उपयोग नहीं कर पाते।

विधायक देवेन्द्र यादव ने लोगों से समस्याएं सूनी। फिर अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे मैदान में प्रकाश व्यवस्था करने के लिए योजना बनाएं। योजना को विधायक की पहल से जल्द स्वीकृति मिली और फिर विधायक के निर्देश पर मैदान में लाइट की व्यवस्था की गई है। इससे क्षेत्र के लोगों में अब राहत मिली है। लोगों ने विधायक देवेन्द्र यादव का आभार जताया और धन्यवाद ज्ञापित किया।
