भिलाई। नेवई थाना अंतर्गत मरोदा में बीती रात महिला ने अपने भतीजे के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। रात को भतीजे के साथ चाचा ने जमकर शराब पी और उसके बाद सो गया। मौका मिलते ही उसकी पत्नी ने भतीजे के साथ गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। मृतक के दमाद की शिकायत पर पुलिस ने जांच की और चंद घंटों में ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पत्नी ने बताया पति उसके चरित्र पर शक करता था और बात बात पर उससे झगड़ा करता था।
मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग निवासी रोहित कुमार साहू थाने पहुंचकर बताया कि स्टेशन मरोदा निवासी उसके ससुर संतोष कुमार साहू की मृत्यु हो गई है। उनकी सास ने फोन करके बताया था की सिने में दर्द होने के कारण उनकी मृत्यु हुई है। लेकिन शव को देखने पर गले में निशान दिख रहा है। दमाद ने अपने ससुर की हत्या का संदेह जताया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। घटनास्थल व शव का निरीक्षण दौरान घटनास्थल के पास टूटी हुई चुडी के टूकडे मिले। मृतक संतोष कुमार साहू के गले पर चोट का निशान पाए गए।
संदेह के आधार पर मृतक की पत्नी उमा बाई साहू को हिरासत में लिया गया। उमा बाई के गाल पर भी खरोंच के निशान मिले। मौके उमा बाई साहू से पूछताछ करने पर मृतक द्वारा खर्चा के लिये पैसा नहीं देने और इसके चरित्र पर शंका करने के कारण विवाद की बात बताई। इन्हीं सब बातों से तंग आकर अपने भतीजा लाकेश्वर साहू उर्फ लक्की को बुलाया। 27 मई की रात को लक्की ने अपने चाचा को शराब पीलाई। रात को जब वह सो गया तो दोनों मिलकर चादर, तकिया से मृतक का गला दबाकर हत्या कर दी।
उमा बाई साहू की निशानदेही पर लक्की को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में एसआई धनीराम नारंगे, एएसआई सुरेन्द्र तारम, प्रधान आरक्षक मोती लाल खुरसे, सूरज पाण्डेय, कृष्णा लाल नेताम, आरक्षक सुमीत पाल, अजित यादव, संतोष कोमा, रवि बिसाई, चितरंजन देवांगन, किशन साहू, संजय निर्मलकर, छत्रपाल वर्मा आदि की भूमिका रही।