रायपुर Raipur. राजधानी रायपुर में शुक्रवार की सुबह युवक रफ्तार की भेंट चढ़ गया। माना थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक सवार डिवाइडर से टकराया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल माना पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार माना थाना क्षेत्र में काया बांधा चौक सेक्टर 16 के पास बाइक सवार युवक डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक दूर जा गिरा और उसके सिर पर चोट आई। घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गया। हादसे की सूचना के बाद माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना शुक्रवार सुबह 7 बजे के आसपास की बताई जा रही है। मृतक की पहचान रवि सोनवानी (35) के रूप में हुई है। युवक सतनामी पारा माना बस्ती का रहने वाला बताया जा रहा है। युवक अपनी बाइक से सोन पैरी जाने के लिए निकला था और हादसे का शिकार हो गया।




