ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: India Pacific Island Cooperation Summit: 14 देशों के साथ सहयोग बढ़ा रहा भारत, अब चीन को उसी की भाषा में मिलेगा जवाब
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

India Pacific Island Cooperation Summit: 14 देशों के साथ सहयोग बढ़ा रहा भारत, अब चीन को उसी की भाषा में मिलेगा जवाब

By Om Prakash Verma
Published: May 16, 2023
Share
India Pacific Island Cooperation Summit: 14 देशों के साथ सहयोग बढ़ा रहा भारत, अब चीन को उसी की भाषा में मिलेगा जवाब
India Pacific Island Cooperation Summit: 14 देशों के साथ सहयोग बढ़ा रहा भारत, अब चीन को उसी की भाषा में मिलेगा जवाब
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। चीन की बढ़ती चुनौती को देखते हुए भारत सरकार ने भी अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसी रणनीति के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी दौरे की बहुत अहमियत है। बता दें कि पीएम मोदी आगामी 22 मई को हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र के देश पापुआ न्यू गिनी का दौरा करेंगे। पीएम मोदी पापुआ न्यू गिनी में इंडिया पैसेफिक आइलैंड कॉपरेशन समिट में शिरकत करेंगे। दरअसल भारत प्रशांत महासागर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है।

चीन को उसी भाषा में जवाब देने की तैयारी
बता दें कि हिंद महासागर क्षेत्र में हमेशा से भारत का प्रभाव रहा है लेकिन बीते कुछ सालों से चीन इस क्षेत्र में भारत के दबदबे को चुनौती दे रहा है। इसके लिए चीन पाकिस्तान की नौसेना को मजबूत कर रहा है। साथ ही कई अन्य देशों के साथ सहयोग बढ़ाकर वहां अपनी नौसेना की गतिविधियां बढ़ा रहा है। अब भारत ने भी चीन को उसी की भाषा में जवाब देने की तैयारी शुरू कर दी है।

दरअसल भारत प्रशांत महासागर के 14 देशों के साथ सहयोग बढ़ा रहा है। प्रशांत महासागर चीन को घेरने में बेहद अहम है। पापुआ न्यू गिनी में होने वाले समिट में प्रशांत महासागर के सभी 14 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस बैठक के दौरान भारत निर्माण और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में हासिल की अपनी क्षमताओं को इन देशों के साथ साझा करेगा। इसके अलावा भारत इन देशों के साथ आर्थिक, सांस्कृतिक सहयोग को भी बढ़ाने की योजना पर काम कर रहा है। इन देशों के नागरिकों को भारत आने पर वीजा नियमों में कई छूट देने की योजना है ताकि लोगों के लोगों से सहयोग को मजबूत किया जा सके।

ये देश होंगे बैठक में शामिल
इस बैठक में कुक आइलैंड, फिजी, किरिबाती, मार्शल आइलैंड, माइक्रोनेशिया, नाउरू, नियु, पलाउ, पापुआ न्यू गिनी, सामोआ, सोलोमन आइलैंड, टोंगा, टुवालु और वानुतु जैसे आइलैंड देश शामिल होंगे। प्रशांत महासागर में व्यापारिक जहाजों की आवाजाही और सुरक्षा के लिहाज से ये देश बेहद अहम हैं। चीन भी इन देशों में अपना प्रभाव बढ़ाने की कोशिश कर रहा है और इसी के तहत उसने बीते दिनों सोलोमन आइलैंड के साथ सुरक्षा समझौता किया है। यह आइलैंड ऑस्ट्रेलिया के पास है और वहां चीन की मौजूदगी से ऑस्ट्रेलिया की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा हो गया है।

जो बाइडन भी जाएंगे पापुआ न्यू गिनी
अमेरिका भी प्रशांत महासागर के इन देशों के साथ सहयोग बढ़ाने पर विचार कर रहा है। इसी के तहत अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन भी पापुआ न्यू गिनी का दौरा करेंगे और फिर 24 मई को जो बाइडन और पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में होने वाली क्वाड की बैठक में शिरकत करेंगे।

कोरोना संक्रमितों के आंकड़ा और बढ़ा: पिछले 24 घंटों का फिर टूटा रिकार्ड, सामने आए 8380 नए मामले
आयुक्त प्रकाश सर्वे ने विभागीय कार्यों की ली समीक्षा बैठक…. मिशन मोड पर करें काम…. प्रगति नहीं दिखी तो होगी कार्रवाई
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के बीच राइस मिलरों पर सख्ती, महासमुंद व बलरामपुर के चार मिलों पर कार्रवाई
Raipur : ट्रांसफार्मर गोदाम अग्निकांड की होगी जांच, बिजली कंपनी ने बनाई छह सदस्यीय टीम
नाराजगी से घबराया मालदीव, अब पर्यटकों को लुभाने भारत में रोड शो करने की तैयारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में पहली बार 'राष्ट्रीय रामायण महोत्सव' का आयोजन, अरण्यकांड पर केंद्रित प्रसंगों की होगी विशेष प्रस्तुति छत्तीसगढ़ में पहली बार ‘राष्ट्रीय रामायण महोत्सव’ का आयोजन, अरण्यकांड पर केंद्रित प्रसंगों की होगी विशेष प्रस्तुति
Next Article वॉट्सऐप ने सुनी आशिकों की फरियाद, अब चाहकर भी नहीं कर पाएंगे जासूसी वॉट्सऐप ने सुनी आशिकों की फरियाद, अब चाहकर भी नहीं कर पाएंगे जासूसी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?