ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: फाइट द बाइट मुहिम हुई कारगर साबित, डेंगू का एक भी केस नहीं… भिलाई निगम ने निकाली जागरुकता रैली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

फाइट द बाइट मुहिम हुई कारगर साबित, डेंगू का एक भी केस नहीं… भिलाई निगम ने निकाली जागरुकता रैली

By Mohan Rao
Published: May 16, 2023
Share
SHARE

भिलाई। राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर मंगलवार को भिलाई निगम के सभी जोन क्षेत्रों में विशेष जन जागरूकता अभियान के तहत रैली निकालकर लोगों को मच्छर उन्मूलन तथा डेंगू नियंत्रण के बारे में बताया गया और लोगों को इससे जोडऩे का प्रयास किया गया। कलेक्टर डॉ पुष्पेंद्र मीणा के निर्देश पर फाइट द बाइट अभियान के तहत निगम ने भिलाई में मच्छर उन्मूलन के तहत विशेष गतिविधियां अपनाई है जिसके चलते विगत 3 महीने से डेंगू के एक भी केस नहीं मिले हैं न ही डेंगू से कोई भी मृत्यु हुई है।

जिला मलेरिया अधिकारी सीबीएस बंजारे ने जानकारी देते हुए बताया कि जागरूकता और मच्छर उन्मूलन गतिविधियों के कारण डेंगू के अलावा मलेरिया और फाइलेरिया के केस भी नहीं आए है। फाइट द बाइट के तहत कॉलोनी को इससे जोड़ते हुए विशेष मुहिम की शुरुआत की गई थी। जिसमें भिलाई के विभिन्न कॉलोनी ने बढ़ चढ़कर भाग लिया था। विजेता कॉलोनी को पुरस्कार स्वरूप प्रशस्ति पत्र प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय के रूप में प्रदान भी किया गया है। निगम आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर भिलाई में एक विशेष टीम का गठन किया गया है जो कि मच्छर उन्मूलन तथा डेंगू नियंत्रण के लिए वर्ष भर कार्य करती है।

यह टीम वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक केके सिंह के नेतृत्व में डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम संबंधी गतिविधि साल भर से भिलाई निगम क्षेत्र में करते आ रही है। गठित विशेष टीम के द्वारा मार्च माह से लेकर मई माह तक 7260 घरों का सर्वे मच्छर उन्मूलन के तहत किया जा चुका है, 16554 कूलर, टंकी, कंटेनर आदि की जांच की गई है। जन जागरूकता के तहत पॉम्पलेट एवं लोगों को संवाद आदि के माध्यम से मच्छर उन्मूलन मुहिम में जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है। डेंगू, मलेरिया एवं फाइलेरिया से बचाव के लिए सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करना चाहिए, जल जमाव वाले पात्रों में पुराना पानी जमा नहीं होने देना चाहिए, मच्छर के लार्वा के समाप्ति के लिए टेमीफास का उपयोग करना चाहिए। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी अस्पताल में अपनी जांच करानी चाहिए। आस पास के क्षेत्रों में सफाई रखना चाहिए और जलभराव नहीं होने देना चाहिए। इन सभी बातों का ध्यान रखते हुए मच्छर उन्मूलन अभियान में अपनी भागीदारी निभाई जा सकती है।

रौशनी से जगमगाएंगे वनांचल के 23 गांव…. सीएम बघेल करेंगे 132 केवी बारसूर-बीजापुर लाइन का करेेंगे लोकार्पण
सऊदी को मनाने गए पाकिस्तानी सेना अध्यक्ष बाजवा को नहीं मिला भाव, क्राउन प्रिंस ने नहीं दिया मिलने का समय
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस: दुकानों, होटल, कारखाना एवं बाजारों में बाल श्रम को रोकने जागरूकता कार्यक्रम…. दी गई कानून की जानकारी
छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना आह्वान : नदी रक्षा के लिए निकले खारुन अंचल के हजारों लोग
मेगा एंप्लायमेंट फेयर के लिए अब तक 5000 आवेदन सबमिट, सबसे ज्यादा आवेदन दुर्ग जिले से
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big news : कम्प्यूटर प्रशिक्षण देने वाली ‘आईसेक्ट’ छत्तीसगढ़ में हुई ब्लैक लिस्ट… शिक्षा विभाग की कार्रवाई
Next Article छत्तीसगढ़ में पहली बार 'राष्ट्रीय रामायण महोत्सव' का आयोजन, अरण्यकांड पर केंद्रित प्रसंगों की होगी विशेष प्रस्तुति छत्तीसगढ़ में पहली बार ‘राष्ट्रीय रामायण महोत्सव’ का आयोजन, अरण्यकांड पर केंद्रित प्रसंगों की होगी विशेष प्रस्तुति

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?