बेमेतरा Bemetara. छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में शराब चोरी की हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के देवकर नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित देशी शराब की दुकान से बदमाशों ने 34 पेटी शराब पार कर दी है। बदमाशों ने चोरी के लिए देशी शराब की दुकान में लगी टीन की शेड उखाड़कर प्रवेश किया और शराब चुराकर भाग निकले। शराब की दुकान में चोरी की सूचना के बाद आबकारी विभाग में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार देवकर नगर पंचायत के देशी शराब की दुकान में 34 पेटी शराब चोरी हो गई। जैसे ही घटना की सूचना पुलिस व आबकारी विभाग को मिली मौके पर पहुंच गए। बदमाशों ने बड़े ही शातिराना तरीके से चोरी की घटना को अंजाम दिया। दुकान में लगी टीन की शेड को उखाड़कर चोरी की गई है। चोरी गई शराब की कीमत 1 लाख 75 हजार के करीब बताई जा रही है। पुलिस को आशंका है कि शराब के शौकीनों का यह काम हो सकता है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में भी लिया है। फिलहाल यह साफ नही हो पाया है कि चोरी आखिर किसने की है।




