ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : मुख्यमंत्री बघेल का बड़ा फैसला, आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारियों के बढ़ाए गए पद, अब 920 पदों पर होगी भर्ती
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

Breaking News : मुख्यमंत्री बघेल का बड़ा फैसला, आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारियों के बढ़ाए गए पद, अब 920 पदों पर होगी भर्ती

By Mohan Rao
Published: May 14, 2023
Share
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
SHARE

रायपुर Raipur. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार युवाओं के हित में आईटीआई के प्रशिक्षण अधिकारियों की भर्ती के लिए विज्ञापित पदों की संख्या 366 से बढ़ाकर अब 920 कर दी गई है। अब प्रशिक्षण अधिकारियों के 920 पदों पर भर्ती की जाएगी। संचालक रोजगार प्रशिक्षण ने इस संबंध में संशोधित विज्ञापन जारी कर दिया है। जो अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। इन पदों पर भर्ती छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अभ्यर्थियों से की जाएगी।

छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल के माध्यम से इन पदों पर भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 मई से शुरू हो चुकी है। गौरतलब है कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा भर्ती के संबंध में उच्च अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए है। जिसके बाद विभागों द्वारा भर्ती की प्रक्रिया तेजी से जारी है।

विभाग की ओर से प्रशिक्षण अधिकारियों की भर्ती के लिए जारी संशोधित विज्ञापन में इलेक्ट्रिशियन के 51 पदों को बढ़ाकर 90, कम्प्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट के 86 पदों को बढ़ाकर 242, कारपेंटर के 02 पदों को बढ़ाकर 09, टर्नर के 06 पदों को बढ़ाकर 10, फिटर के 48 पदों को बढ़ाकर 100 पद, मैकेनिक ट्रैक्टर के 02 पद को बढ़ाकर 3, मैकेनिक डीजल के 32 पद को बढ़ाकर 90, मैकेनिक मोटर व्हीकल के 05 पद को बढ़ाकर 07, वर्कशॉप कैल्युलेशन एवं इंजीनियरिंग ड्रॉइंग के 72 पद को बढ़ाकर 234 पद, वायरमैन के 02 पद को बढ़ाकर 06, वेल्डर के 30 पद को बढ़ाकर 89, शीट मेटल वर्कर के 01 पद को बढ़ाकर 03, सिविंग टेक्रॉलाजी के 06 पद को बढ़ाकर 12, हॉस्पिटल हाउस कीपिंग के 02 पद को बढ़ाकर 04 किया गया है।

इंफारमेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्रॉलाजी सिस्टम मेंटेनेंस के 01 पद, ड्राईवर कम मैकेनिक के 06 पद, ड्राफ्ट्समेन मैकेनिकल के 01 पद, मशीनिष्ट के 04, मशीनिष्ट ग्राइंडर के 01 पद, मेसन (बिल्डिंग कंस्ट्रक्टर) के 01 पद, मैकेनिक रेफ्रिजेरेशन एंड एयर कंडीशनर के 02 पद, सेक्रेटेरियल प्रेक्टिस (अंग्रेजी) के 02 पद, एम्लायबिलिटी स्किल के 03 पद को यथावत रखा गया है। इन्हें मिलाकर अब कुल 920 पदों पर भर्ती की जाएगी।

विज्ञापित पदों की आवश्यक अर्हताएं, शैक्षणिक अनुभव, आयु सीमा, निर्देश, परीक्षा योजना, चयन प्रक्रिया, पाठ्यक्रम एवं पदों का आरक्षण आदि का विस्तृत विवरण तथा अन्य महत्वपूर्ण निर्देशों की जानकारी http://vyapam.cgstate.gov.in पर विस्तृत विज्ञापन में देखे जा सकते हैं। रिक्त पदों की संख्या तथा ट्रेड एवं विषय में परिवर्तन किया जा सकता है।

सीमा सुरक्षा बल का स्थापना दिवस : फुटबॉल टूर्नामेंट में बीएसपी ब्लू बनी चैंपियन, फाइनल में बीएसएफ की टीम को 2-1 से हराया
एनआईटी रायपुर में तीन चरणों में किया गया मॉक प्लेसमेंट का आयोजन, विद्यार्थियों में दिखा उत्साह
आकाशीय बिजली का कहर : जशपुर में सरपंच की मौत, गश्त पर निकले जवान पर गिरी बिजली
देशद्रोहियों और पत्थरबाजों पर नकेल: ना पासपोर्ट मिलेगा ना सरकारी नौकरी… सीआईडी स्पेशल ब्रांच ने जारी किया आदेश
राष्ट्रपति कोविंद ने दिया राम मंदिर के लिए पहला चंदा, सौंपा पांच लाख 100 रुपये का चेक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सिद्धारमैया या शिवकुमार, कर्नाटक का सीएम कौन? पार्टी मीटिंग से पहले क्या बोले ये कांग्रेस सांसद सिद्धारमैया या शिवकुमार, कर्नाटक का सीएम कौन? पार्टी मीटिंग से पहले क्या बोले ये कांग्रेस सांसद
Next Article CG big news : कोरबा के कुसमुंडा खदान में सुरक्षा कर्मियों ने चोरों पर की फायरिंग, केबल चुराने पहुंचे थे चोर
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?