बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। लगातार यहां से सड़क दुर्घटनाओं की खबरें आ रही है। ताजा मामले में गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय में कचांदूर नाले के पास बस पलटने से 15 लोग घायल हो गए। घायलों में एक ही हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल को धमतरी रेफर किया गया। घटना के गुरुवार की सुबह क्रेन के सहारे से बस को निकाला गया।

मिली जानकारी के अनुसार धमतरी से निषाद परिवार अपनी बेटी की चौथिया गया हुआ था। वापसी में रात 1 बजे गुंडरदेही कचांदूर के बीच इनकी बस पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी गई। वहीं आसपास के लोगों ने राहत कार्य शुरू कर दिया। बस पलटने के बाद चालक फरार हो गया वहीं घायल लोग बाहर निकालने का प्रयास कर रहे थे। बस का कांच तोड़कर लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में घायल लगभग 14 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं एक 56 वर्षीय महिला को धमतरी के लिए रेफर किया गया जो कि गंभीर रूप से घायल थी।




