ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में अब तक एक चौथाई के करीब तेंदूपत्ता का हो चुका संग्रहण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ में अब तक एक चौथाई के करीब तेंदूपत्ता का हो चुका संग्रहण

By Om Prakash Verma
Published: May 11, 2023
Share
छत्तीसगढ़ में अब तक एक चौथाई के करीब तेंदूपत्ता का हो चुका संग्रहण
छत्तीसगढ़ में अब तक एक चौथाई के करीब तेंदूपत्ता का हो चुका संग्रहण
SHARE

16.72 लाख मानक बोरा के लक्ष्य के विरूद्ध 3.19 लाख मानक बोरा संग्रहित
दंतेवाड़ा तथा जगदलपुर वन मण्डल में 80 प्रतिशत से अधिक तेंदूपत्ता का संग्रहण
वन मंत्री अकबर के मार्गदर्शन में तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य निरंतर जारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चालू वर्ष 2023 के दौरान अब तक 3 लाख 19 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण हो चुका है, जो लक्ष्य के एक चौथाई के करीब है। राज्य में चालू वर्ष के दौरान 16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता के संग्रहण का लक्ष्य है। वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में वनवासियों द्वारा तेंदूपत्ता का संग्रहण कार्य निरंतर जारी है।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक व्ही. श्रीनिवास राव ने बताया कि प्रदेश में तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य के सुचारू संचालन के लिए वन विभाग के प्रमुख सचिव श्री मनोज पिंगुआ के निर्देशानुसार सभी वनमण्डलों में पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं। राज्य में अब तक वन मण्डल दंतेवाड़ा और जगदलपुर में लक्ष्य के 80 प्रतिशत से अधिक तेंदूपत्ता का संग्रहण हो चुका है। इस संबंध में प्रबंध संचालक राज्य लघु वनोपज संघ श्री अनिल राय से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में अब तक संग्रहित मात्रा में से वनमण्डल बीजापुर में 5 हजार 08 मानक बोरा तथा सुकमा में 45 हजार 797 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण शामिल है। इसी तरह वनमण्डल दंतेवाड़ा में 15 हजार 394 मानक बोरा, जगदलपुर में 15 हजार 204 मानक बोरा, दक्षिण कोण्डागांव में 13 हजार 404 मानक बोरा तथा केशकाल में 17 हजार 179 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण हुआ है। वनमण्डल नारायणपुर में 7 हजार 230 मानक बोरा, पूर्व भानुप्रतापपुर में 367 मानक बोरा तथा कांकेर में 6 हजार 049 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण हो चुका है।

इसी तरह वनमण्डल राजनांदगांव में 2 हजार 646 मानक बोरा, खैरागढ़ में 1 हजार 387 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण हुआ है। वनमण्डल धमतरी में 5 हजार 453 मानक बोरा, गरियाबंद में 45 हजार 923 मानक बोरा, महासमुंद 35 हजार 833 मानक बोरा तथा बलौदाबाजार 7 हजार 136 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण किया गया है। वनमण्डल बिलासपुर में 295 मानक बोरा, जांजगीर-चांपा में 2 हजार 532 मानक बोरा, रायगढ़ में 20 हजार 148 मानक बोरा, धरमजयगढ़ में 31 हजार 378 मानक बोरा, कोरबा में 9 हजार 848 मानक बोरा तथा कटघोरा में 3 हजार 155 मानक बोरा का संग्रहण हुआ है। इसी तरह वनमण्डल जशपुर में 10 हजार 377 मानक बोरा और सरगुजा में 153 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण हो चुका है।

ब्लैकमेलिंग से परेशान रेप पीड़िता ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर
बुरी फंसीं पायल घोष, ऋचा चड्ढा ने किया 1.1 करोड़ रुपये का मानहानि केस, सात अक्तूबर को सुनवाई
Digital theft : डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने नंबर सर्च कर रहा था शख्स, खाते से पार हो गए एक लाख रुपए
सीएम साय के निर्देश पर रायपुर में किया जा रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे, किसानों को अब आसानी से बीमा एवं अन्य योजनाओं का मिलेगा लाभ
एक और संकट: यूक्रेन-रूस विवाद के बीच इस्राइल ने कर दिया सीरिया पर मिसाइल अटैक, कई सैन्य ठिकाने हुए तबाह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai : शादी में गया था परिवार, इधर चोरों ने साफ कर दिया घर… लाखों के जेवर पार
Next Article Bhilai Breaking : ईडी कार्रवाई पर भड़के विधायक देवेन्द्र यादव, बताया कैसे कर रही है परेशान, सैलरी को भी ईडी ने कर दिया अटैच
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?