भिलाई। दुर्ग पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने व लोगों को नियमों के प्रति जागरुक करने सख्ती करने का प्लान बनाया है। बुधवार से शरह में बिना हेलमेट बिना सीट बेल्ट, दो पहिया वाहन में तीन सवारी, नाबालिक द्वारा वाहन चालन एवं नशे में वाहन चालाने वालों की नो एंट्री करने जा रहा है।
दुर्ग पुलिस ने 10 मई से सख्त कदम उठाने जा रहा है। इसके लिए जिले प्रमुख 11 एंट्री प्वाइंट पर पुलिस के बल तैनात रहेगा जो बिना हेलमेट बिना सीट बेल्ट, दो पहिया वाहन में तीन सवारी वाहन चालकों को शरह में प्रवेश करने ही नहीं देगा। इस दौरान कुम्हारी टोल प्लाजा, अम्लेश्वर थाना के सामने, पाटन तर्रा नाका, जामगांव आर के सामने, मचांदुर चौकी, गाडाडीह नाका, अण्डा थाने के सामने, अंजोरा चौकी के सामने, नगपुरा चौकी, बोरी तिराहा, धमधा पुलिया, नंदनी बेरला रोड चेकिंग प्वाइंट पर बल को तैनात किया जाएगा। इस दौरान बैनर एवं पाम्पलेट वितरण कर वाहन चालको को यातायात नियमों का पालन करने समझाइश भी दी जाएगी। सुबह 6 से रात 8 बजे तक यह पुलिस मुस्तैद रहेगी।




