जगदलपुर Jagdalpur. छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में बड़ा हादसा हो गया। जिला मुख्यालय जगदलपुर के बास्तानघाट में मंगलवार की सुबह भीषण सड़क हादसे हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार यहां पर एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घटना में स्कार्पियो में सवार तीन महिलाओं ने मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि सभी बीजापुर शादी समारोह में जा रहे थे। इस बीच बस्तान घाट के मोड़ के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो पेड़ से टकरा गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकला। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।





